देशबालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

प्रोफेसर डॉ. साध्वी मंगल प्रज्ञा जी का बालोतरा तेरापंथ भवन में चातुर्मासिक मंगल प्रवेश

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग

प्रोफेसर डॉ. साध्वी मंगल प्रज्ञा जी का बालोतरा तेरापंथ भवन में चातुर्मासिक मंगल प्रवेश

मुझे गुरु निद्धिष्ट स्थान पर पहुंचने की परम प्रसन्नता है।-प्रोफेसर डॉ साध्वी मंगलप्रज्ञा

साध्वी श्री मंगल प्रज्ञाजी ने अपनी सहवर्तिनी साध्वी सुदर्शन प्रभा, साध्वी डॉ राजुल प्रभा, साध्वी डॉ चैतन्य प्रभा एवं साध्वी डॉ शौर्य प्रभा जी के साथ बालोतरा तेरापंथ भवन में प्रवेश किया ।

तेरापंथ भवन में आ‌योजित स्वागत समारोह में उपस्थित विशाल परिषद को सम्बोधित करते हुए साध्वीश्री ने कहा- आज हमारा नहीं, गुरुभक्ति का स्वागत हो रहा है। गुरु निर्देशानुसार हम आज गुरु निर्दिष्ट स्थान पर पहुंच गए इसकी प्रसन्नता है। प्रकृति ने भी गुरु आशा को शिरोधार्य किया, बरसते बादल रुके और हमारा इच्छित प्रवेश हो गया।

साध्वी श्री ने कहां पंचम काल के भिक्षु शासन में हम सभी साधना कर रहे हैं। जैन शासन दिवाकर आचार्य महाश्रमण जी का नेतृत्व हमें प्राप्त है। उनके द्वारा प्रदत्त इस चातुर्मास का सबको लाभ उठाना है। चातुमर्मासि विशेष आराधना का अध्यात्मक जागरण का यह दुर्लभ अवसर प्राप्त हुआ है, इसका उपयोग करना है। चातुर्मास का समय विशेष शक्ति जागरण का समय है। परिषद को प्रेरणा प्रदान करते हुए साध्वी श्री ने कहा- हमारा यह प्रवेश सबके लिए आनन्द‌कारी, मंगलकारी और संघ प्रभावक हो। हर व्यक्ति की संयम चेतना जागे शक्ति का गोपन करें। तप, जप श्रुत में खुद को नियोजित करने का लक्ष्य बनाएं

 हम गुरु का यह संदेश लेकर आए हैं,

इस अवसर पर साध्वी श्री ने सम्पूर्ण श्रावक समाज को तप, जप, ज्ञान की त्रिवेणी में अभिस्नात होने की प्रेरणाएं दीं।

साध्वीश्री जी ने नमस्कार महामंत्र ओर विघ्न हरण,मुंणिद मोरा ढाल से कार्यक्रम प्रारंभ किया

मंगलाचरण में तेरापंथ सभा सदस्यों द्वारा स्वागत गीत की प्रस्तुति दी। तेरापंथ सभा अध्यक्ष राणमलजी मेहता ने स्वागत स्वर प्रस्तुत करते हुए गुरुदेव के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की। एवं सभी साध्वियों का स्वागत अभिनंदन किया, सिवांची मालाणी क्षेत्रीय तेरापंथ संस्था अध्यक्ष शान्तिलाल जी डागा, महिला मंडल अध्यक्षा चंचल भंडारी, तेरापंथ युवक परिषद अध्यक्ष मुकेश चोपड़ा, T.P. F अध्यक्ष-रमेश जी भंसाली, ज्ञानशाल

ज्ञानार्थी पूर्व बालड़ एवं जयपुर से समागत साध्वी श्री मंगल प्रज्ञा जी के संसार पक्षीय बहनोई अशोक बरड़िया ने मंगलभावनाएं संप्रेषित की।

समस्त संस्थाओं द्वारा प्रस्तुत – “स्वागतम् – सुस्वागतम् गीत की सामूहिक मनोरम प्रस्तुति से वातावरण में नया रंग भरा। सहवर्तनी साध्वीवृंद द्वारा “मंगल मैजिक शो” की शानदार प्रस्तुति की गई। भव्य जुलूस के साथ पुराना तेरापंथ भवन से प्रारंभ होकर शहर के विभिन्न मार्गों का स्पर्श करती हुई स्वागत रेली तेरापंथ सभा पहुंची। सम्पूर्ण बालोतरा श्रावक परिवार ने उत्साह, भक्ति के साथ साध्वी वृन्द की अगवानी की। तेरापंथ सभा सहमंत्री श्री राजेश बाफना ने कुशल मंच संचालन किया

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Related Articles

Back to top button