देशबालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान
दिल्ली में छात्रों पर पुलिस कार्रवाई के विरोध में कांग्रेस ने प्रधानमंत्री का पुतला दहन किया, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग
बालोतरा, 21 जुलाई। जिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्षा श्रीमती प्रियंका मेघवाल के नेतृत्व में मंगलवार शाम जिला कलेक्टर कार्यालय के सामने कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन कर दिल्ली में छात्र-छात्राओं पर पुलिस द्वारा किए गए बल प्रयोग तथा लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एवं कांग्रेस नेताओं के साथ हुए कथित दुर्व्यवहार का विरोध प्रदर्शन किया।
इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में अपनी मांगों को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे छात्र-छात्राओं पर बल प्रयोग करना दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार लोकतांत्रिक आवाज़ों को दबाने का प्रयास कर रही है। कांग्रेस नेताओं ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए तत्काल इस्तीफा देने की मांग की।
प्रदर्शन में जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष ईश्वरसिंह जसोल, जिला महासचिव प्रहलाद धतरवाल, जिला प्रवक्ता रामेश्वर प्रजापत, जिला सचिव हनुमान मेघवाल, प्रतिपक्ष नेता मेहबूब खां सिंधी, ब्लॉक अध्यक्ष छगन जोगासन, नगर अध्यक्ष श्रवण सुंदेशा, भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) अध्यक्ष गिरधारी चौधरी, ब्लॉक संगठन सचिव शंकरलाल सलुंदिया, नेमाराम जाखड़, परवीन चौधरी, युवक कांग्रेस के सुरेश माली, किशन गहलोत, राजू गोल, राजू माली, मोती सुंदेशा, सलीम खिलेरी, आरिफ छीपा, फिरोज छीपा, जाकिर हुसैन, रमेश पटेल, सलीम अफरीदी, अशोक जालवाल, नरपत रूपिया, राजू प्रजापत, गणेश सारण, राजू जानी, ओम भाटिया, एडवोकेट चंपालाल प्रजापत, उत्ताराम मेघवाल, धनराज घांची, जोधाराम प्रजापत, पीराराम जसोल, विक्रमसिंह सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित रहे।

Subscribe to my channel


