बालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

इनर व्हील क्लब बालोतरा 2026-27 का पद स्थापना समारोह रविवार को स्थानीय रिजॉर्ट नेचर वैली के भव्य हाल में संपन्न हुआ।

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग

इनर व्हील क्लब बालोतरा 2026-27 का पद स्थापना समारोह रविवार को स्थानीय रिजॉर्ट नेचर वैली के भव्य हाल में संपन्न हुआ।

कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष प्रभा सिंघवी एवम् क्लब सदस्यों के द्वारा मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित करके किया गया।

निवर्तमान अध्यक्ष पवित्र डागा ने कॉलर पहनाकर व पिन लगाकर नव निर्वाचित अध्यक्ष बबली पटौदी को पद स्थापित किया। इसके साथ ही नई कार्यकारिणी में सचिव चित्रा श्रीमाली, कोषाध्यक्ष नैना सालेचा, सीसी कल्पना माथुर, आइ.एस.ओ उमा मुंद्रा, उपाध्यक्ष कविता बाफना को पदभार सौंपा गया।

 मुख्य अतिथि ने अपने उद्बोधन में महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में इनरव्हील क्लब बालोतरा द्वारा विगत 23 वर्षों में किए गए कार्यों की भूरि भूरि प्रशंसा की। नवनिर्वाचित अध्यक्ष बबली पटौदी ने बताया कि उनके कार्यकाल में अनेक बड़े-बड़े प्रोजेक्ट्स किए जाएंगे।

 पूर्व सचिव नैना सालेचा ने पिछले वर्ष के सेवा कार्यों का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया।

चार्टर प्रेसिडेंट रजनी शिवनानी ने इंटरनेशनल इनर व्हील, इनर व्हील एसोसिएशन तथा डिस्ट्रिक्ट से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी साझा की तथा नव निर्वाचित टीम को शुभकामनाएं देते हुए सभी सदस्यों का उत्साह वर्धन किया।

क्लब में 4 नए सदस्यों प्रभा सिंघवी, विधि पटौदी, मंजू देवी, ममता श्री श्रीमाल ने क्लब की सदस्यता ग्रहण की।

 इस अवसर पर प्रख्यात उद्यमी नरेश पटौदी, राजल पटौदी, साहिल पटौदी, चार्टर सेक्रेटरी वीणा बोहरा , सुमित्रा खत्री, सीता गर्ग ,प्रीति जैन ,सरिता अग्रवाल, ममता गोलछा ,उषा भंसाली तथा रंजना खरे सहित कई सदस्याऐं उपस्थित थीं ।

कार्यक्रम का सफल संचालन कविता बाफना द्वारा किया गया। अंत में उमा मूंदड़ा द्वारा सभी आगंतुकों को धन्यवाद ज्ञापित किया गया।

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Related Articles

Back to top button