बालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानशिक्षा

नीट यूजी में ऑल इंडिया 6000वीं रैंक हासिल करने वाले छात्र दीपक जोशी का विद्यालय में हुआ सम्मान

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग

 

टापरा। राजाराम विद्या मंदिर उच्च माध्यमिक विद्यालय, टापरा के पूर्व छात्र दीपक जोशी पुत्र श्री सुरेंद्र जोशी ने NEET UG 2026 परीक्षा में ऑल इंडिया 6000वीं रैंक प्राप्त कर विद्यालय, परिवार और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर विद्यालय परिसर में सम्मान समारोह आयोजित कर छात्र का माल्यार्पण एवं साफा पहनाकर अभिनंदन किया गया।

समारोह में ग्राम सरपंच गोपाल सिंह ने दीपक जोशी को साफा पहनाकर सम्मानित किया, जबकि विद्यालय के प्रधानाचार्य मुकेश दवे ने माल्यार्पण कर उनकी सफलता पर बधाई दी। सरपंच ने कहा कि दीपक की मेहनत, लगन और अनुशासन अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणादायक है तथा उनकी यह उपलब्धि पूरे क्षेत्र के लिए गर्व का विषय है।

प्रधानाचार्य मुकेश दवे ने कहा कि विद्यालय को अपने पूर्व छात्र की इस सफलता पर गर्व है। उन्होंने विश्वास जताया कि दीपक भविष्य में चिकित्सा क्षेत्र में उत्कृष्ट सेवाएं देकर समाज का नाम रोशन करेंगे।

इस अवसर पर भामाशाह खुमान सिंह, अध्यापक रोहन दवे, किशन सिंह, डिम्पल दवे सहित विद्यालय परिवार के सदस्य एवं अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने दीपक जोशी को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं देते हुए उनकी सफलता पर हर्ष व्यक्त किया।

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Related Articles

Back to top button