बीकानेरब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानशिक्षा
बीकानेर की सिटी टाॅपर रहीं दिव्या, उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए एईएसएल ने शानदार सफलता हासिल की

राजस्थान हेड डॉ राम दयाल भाटी
बीकानेर, 17 जुलाई। आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (एईएसएल) ने एक बार फिर मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट यूजी 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन की अपनी परंपरा को कायम रखते हुए शानदार सफलता हासिल की है। संस्थान के बीकानेर सेंटर की सिटी टाॅपर दिव्या रहीं वहीं जयपुर के छात्र उपलक्ष्य गोयल ने ऑल इंडिया रैंक 3 प्राप्त कर राजस्थान स्टेट टॉपर बनने का गौरव हासिल किया है।
शुक्रवार बाद दाेपहर प्रेस कांफ्रेंस में दिग्विजय सिंह ने यह जानकारी दी। इस अवसर पर रमेश पुराेहित, नवीन, वेदप्रकाश शर्मा, नविता विश्नोई, प्रखर मुंजाल भी माैजूद थे।
उन्हाेंने बताया कि बताया कि दिव्या बीकानेर जिले के लूनकरनसर क्षेत्र की रहने वाली है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा घोषित परिणामों में जयपुर निवासी उपलक्ष्य गोयल ने देशभर के लाखों अभ्यर्थियों के बीच तीसरी रैंक प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। उनकी इस उपलब्धि ने न केवल राजस्थान बल्कि पूरे देश का नाम रोशन किया है। आकाश के छात्रों ने इस वर्ष भी राष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन किया। डिस्टेंस लर्निंग प्रोग्राम (डीएलपी) के छात्र आर्यन गुप्ता ने 715/720 अंक प्राप्त कर AIR-1 हासिल की। वहीं क्लासरूम प्रोग्राम के छात्र उपलक्ष्य गोयल ने 711/720 अंक के साथ AIR-3, आर्यन दुबे ने 710/720 अंक के साथ AIR-7 तथा गीतांश सरीन ने 705/720 अंक के साथ AIR-8 प्राप्त की।
इस वर्ष नीट यूजी 2026 में आकाश के 38 छात्रों ने ऑल इंडिया टॉप-100 में स्थान बनाया। इनमें 16 छात्रों ने टॉप-50 तथा 4 छात्रों ने टॉप-10 में जगह बनाकर संस्थान की उत्कृष्ट शैक्षणिक परंपरा को और मजबूत किया।
इस उपलब्धि पर आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड के केंद्रीय निदेशक अखिलेश वैद्य ने बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता उनकी मेहनत, अनुशासन और उत्कृष्टता के प्रति समर्पण का परिणाम है। उन्होंने कहा कि AESL छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, अनुभवी मार्गदर्शन और आधुनिक संसाधन उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है, ताकि वे अपने करियर के लक्ष्यों को प्राप्त कर सकें।
आकाश ने पिछले एक दशक में भी शानदार उपलब्धियां दर्ज की हैं। इस दौरान संस्थान के छात्रों ने 13 बार AIR-1 हासिल की है। वहीं ऑल इंडिया टॉप-10 में 64 प्रतिशत तथा ऑल इंडिया टॉप-100 में 50 प्रतिशत स्थान आकाश के छात्रों ने प्राप्त किए हैं।

Subscribe to my channel


