बालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानशिक्षा
महावीर इंटरनेशनल द्वारा राजकीय नवीन जनजाति बालिका छात्रावास में अभ्यास पुस्तिकाएं छात्राओं को प्रदान की गई

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग
महावीर इंटरनेशनल द्वारा राजकीय नवीन जनजाति बालिका छात्रावास में अभ्यास पुस्तिकाएं छात्राओं को प्रदान की गई । राजकीय जनजाति बालिका छात्रावास में आयोजित समारोह में महावीर इंटरनेशनल अपेक्स पूर्व अंतर्राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ओम बांठिया ने अपेक्ष् के 52 वे स्थापना दिवस सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत विभिन्न आयोजनों की जानकारी देते हुए सेवाकहा कि बालिकाए उच्च शिक्षा के माध्यम से आगे बढ़ सके ,नारी शिक्षा के माध्यम से समाज एवं राष्ट्र का चौमुखी विकास संभव है, शिक्षित नारी समाज की महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। संरक्षक पारसमल भंडारी ने कहा कि शा पुखराज पारसमल चैरिटेबल ट्रस्ट के माध्यम से अपेक्स के पूर्व महासचिव पारसमल गोलेछा की प्रेरणा, सौजन्य से प्रदत अभ्यास पुस्तिकाओं के माध्यम से विभिन्न स्तरों पर करीब 1200 अभ्यास पुस्तिकाए वितरित की गई। दानदाता ट्रस्ट के किशोर कुमार गोलेछा ने कहा कि मानवता की सेवा ही हमारा परम लक्ष्य है। केंद्र चेयरमैन जवाहरलाल हुडिया ने स्वागत भाषण दिया । ,जॉन चेयरमैन महेंद्र चोपड़ा ने अपेक्स के राष्ट्रीय स्तर पर सेवा कार्यों की जानकारी देते हुए सेवा अभियान में बालोतरा केंद्र के कार्य के सराहना की । सचिव अशोक व्यास ने बताया कि अवसर पर पूर्व अध्यक्ष धर्मेंश चोपड़ा, जवेरीलाल मेहता, उपाध्यक्ष गौतम दांती, कोषाध्यक्ष महावीर बोकडिया भंवरलाल भंडारी ,अरुण श्रीवास्तव, धर्मेंद्र परिहार सहित सदस्यों ने भाग लिया । विद्यालय छात्रावास प्रभारी श्रीमती देवी ने संस्था के प्रति आभार ज्ञापित किया।

Subscribe to my channel


