बालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

राजस्थान समान नागरिक आचार संहिता का ड्राफ्ट सार्वजनिक कर सुझाव आमंत्रित किए जाएं : कांग्रेस

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग

 

बालोतरा, 15 जुलाई। जिला कांग्रेस कमेटी बालोतरा की अध्यक्षा श्रीमती प्रियंका मेघवाल के नेतृत्व में बुधवार को कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने जिला कलेक्टर के माध्यम से राजस्थान समान नागरिक आचार संहिता समिति की सदस्य डॉ. सूची चौहान के नाम ज्ञापन सौंपकर राजस्थान समान नागरिक आचार संहिता के ड्राफ्ट का मसौदा सार्वजनिक पटल पर जारी कर आमजन से सुझाव आमंत्रित करने की मांग की।

ज्ञापन में कहा गया कि समान नागरिक आचार संहिता जैसे महत्वपूर्ण विषय पर कानून बनाने से पूर्व उसका प्रारूप सार्वजनिक किया जाना लोकतांत्रिक व्यवस्था की मूल भावना के अनुरूप है। मसौदा सार्वजनिक होने से आम नागरिकों, विधि विशेषज्ञों, सामाजिक संगठनों तथा विभिन्न वर्गों के प्रतिनिधियों को अपने सुझाव एवं आपत्तियां प्रस्तुत करने का अवसर मिलेगा, जिससे व्यापक जनभागीदारी सुनिश्चित होगी और सभी पक्षों के विचारों को समाहित करते हुए एक संतुलित एवं सर्वमान्य मसौदा तैयार किया जा सकेगा।

कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने मांग की कि राज्य सरकार पारदर्शिता बनाए रखते हुए ड्राफ्ट को सार्वजनिक करे तथा निर्धारित समयावधि में प्रदेशभर से सुझाव प्राप्त कर अंतिम निर्णय ले।

इस अवसर पर प्रतिपक्ष नेता मेहबूब खान सिंधी, जिला कांग्रेस संगठन मंत्री प्रहलाद धतरवाल, रामेश्वर प्रजापत, जिला प्रवक्ता, जिला कांग्रेस कमेटी, जिला परिषद सदस्य खैराजराम हुड्डा, एनएसयूआई जिला अध्यक्ष गिरधारीलाल चौधरी,ब्लॉक अध्यक्ष छगन जोगासन इंटक जिला अध्यक्ष मागीलाल बोस युवक कांग्रेस नेता राजू गोल, सुरेश माली, बाबूखान कालर, पूर्व पार्षद ओमाराम राइका सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित रहे।

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Related Articles

Back to top button