बालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

महावीर इंटरनेशनल बालोतरा ने जरूरतमंदों के लिए छतरियों का किया लोकार्पण

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग

 

बालोतरा। महावीर इंटरनेशनल बालोतरा द्वारा अपेक्स के 52वें स्थापना दिवस सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत बारिश और गर्मी से राहत प्रदान करने के उद्देश्य से जरूरतमंदों के लिए छतरियों के वितरण की परियोजना का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर न्यू डागा हॉस्पिटल परिसर में आयोजित कार्यक्रम में छतरियों का लोकार्पण सिवांची मालाणी तेरापंथ सभा के अध्यक्ष वीर शांतिलाल डागा के कर-कमलों द्वारा किया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महावीर इंटरनेशनल के पूर्व अंतरराष्ट्रीय उपाध्यक्ष ओम बांठिया ने बताया कि अपेक्स स्तर पर पूरे देश में जरूरतमंद लोगों को राहत पहुंचाने के लिए छतरी वितरण परियोजना चलाई जा रही है। उन्होंने कहा कि यह सेवा कार्य समाज के कमजोर और जरूरतमंद वर्ग के लिए काफी उपयोगी साबित होगा।

जोन चेयरमैन महेंद्र चोपड़ा ने जानकारी देते हुए बताया कि महावीर इंटरनेशनल बालोतरा केंद्र के माध्यम से प्रारंभिक चरण में छह छतरियां जरूरतमंदों को उपलब्ध कराई जाएंगी।

संरक्षक पारसमल भंडारी ने इस सेवा कार्य की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार की जनहितकारी परियोजनाएं समाज के प्रति संस्था की सेवा भावना को दर्शाती हैं। उन्होंने इस कार्य को शीघ्रता से पूर्ण करने पर भी जोर दिया।

कार्यक्रम के दौरान केंद्र चेयरमैन जवाहरलाल हुंडिया एवं सचिव अशोक व्यास ने विभिन्न स्थानों का चयन कर वहां स्थायी रूप से छतरियां लगाने का निर्णय लिया, ताकि आमजन को बारिश और तेज धूप से राहत मिल सके।

इस अवसर पर पूर्व अध्यक्ष जवेरीलाल मेहता, धर्मेश चोपड़ा, गौतम दाती, महावीर बोकड़िया, किशोर गोलेछा, अरुण श्रीवास्तव, लोकेश परिहार, मांगीलाल मालू, धर्मेंद्र परिहार, भंवरलाल भंडारी सहित महावीर इंटरनेशनल के अनेक सदस्यों ने कार्यक्रम में भाग लेकर सेवा कार्य में अपनी सहभागिता निभाई।

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Related Articles

Back to top button