जम्मू कश्मीरपुंछब्रेकिंग न्यूज़

डूंगस श्मशान घाट रोड पर लंबे समय से पड़ा कूड़ा बना लोगों के लिए परेशानी का कारण, कार्रवाई की मांग

 

ब्यूरो चीफ राजेश कुमार | पुंछ

 

पुंछ शहर के डूंगस श्मशान घाट रोड पर, डिलीवरी कूरियर कार्यालय (Delhivery Courier Office) के सामने लंबे समय से भारी मात्रा में कूड़ा-कचरा जमा होने से स्थानीय लोगों में रोष व्याप्त है। आरोप है कि नगर परिषद के कूड़ा उठाने वाले वाहन प्रतिदिन इस मार्ग से गुजरते हैं, लेकिन इसके बावजूद यहां पड़े कचरे को नहीं उठाया जा रहा।

स्थानीय निवासियों का कहना है कि लंबे समय से कूड़ा जमा रहने के कारण क्षेत्र में दुर्गंध फैल रही है, जिससे आसपास रहने वाले लोगों और राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कूड़े के ढेर पर आवारा पशुओं का जमावड़ा लगा रहता है, जिससे गंदगी और संक्रमण फैलने का खतरा लगातार बढ़ रहा है।

लोगों का कहना है कि यदि समय रहते इस समस्या का समाधान नहीं किया गया तो यह सार्वजनिक स्वास्थ्य के लिए गंभीर खतरा बन सकती है और आसपास के क्षेत्र में बीमारियां फैलने की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता।

स्थानीय नागरिकों ने संबंधित प्रशासन और नगर परिषद से मांग की है कि इस स्थान से तत्काल कूड़ा हटाया जाए तथा नियमित सफाई और प्रभावी कचरा प्रबंधन व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि भविष्य में ऐसी स्थिति दोबारा उत्पन्न न हो और आम जनता को स्वच्छ एवं सुरक्षित वातावरण मिल सके।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button