बालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानव्यापार

बालोतरा में ‘रिवाग ई बाइक पॉइंट’ का शुभारंभ, पर्यावरण संरक्षण और ईंधन बचत का दिया संदेश

 

बालोतरा। खेड़ रोड स्थित परिसर में रिवाग ई बाइक पॉइंट का विधिवत शुभारंभ समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ रणजीत आश्रम बालोतरा के महामंडलेश्वर अमृत राम, पूर्व विधायक गोपाराम मेघवाल, पूर्व विधायक मदन प्रजापत तथा पूर्व जिला प्रमुख एवं कांग्रेस जिला अध्यक्ष प्रियंका मेघवाल ने फीता काटकर किया।

रिवाग ई बाइक पॉइंट बालोतरा के प्रोपराइटर नेमीचंद बारूपाल (पुत्र मोहनलाल बारूपाल) ने बताया कि आधुनिक परिवहन व्यवस्था को बढ़ावा देने और पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से इस ई-बाइक शोरूम की शुरुआत की गई है।

इस अवसर पर उपस्थित अतिथियों ने अपने संबोधन में कहा कि बढ़ते पर्यावरण प्रदूषण को कम करने के लिए इलेक्ट्रिक वाहनों का उपयोग समय की आवश्यकता है। ई-बाइक न केवल पर्यावरण के अनुकूल है, बल्कि ईंधन की बचत, कम रखरखाव और कम खर्च में बेहतर परिवहन का विकल्प भी प्रदान करती है। उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक ई-बाइक अपनाकर स्वच्छ एवं हरित वातावरण के निर्माण में सहयोग करने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में मदन राज चोपड़ा, कृषि अधिकारी ओमप्रकाश चौहान, मीठालाल बारूपाल, पूर्व जिला परिषद सदस्य एवं मेघवाल शिक्षा एवं विकास संस्थान के उपाध्यक्ष बाबूलाल नामा, नेशनल अवार्डी सालगराम परिहार, मोहनलाल आर्य, संस्थान के उपाध्यक्ष लक्ष्मण लोहिया, हेमाराम विराच, पूर्व जिला परिषद सदस्य पूनमाराम, मांगीलाल बोस, भाजपा नेता गोविंद मेघवाल, गोवर्धन नाहर, हंसराज बारूपाल, राजूराम गोल सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंत में मोहनलाल बारूपाल एवं मीठालाल बारूपाल ने सभी अतिथियों और आगंतुकों का आभार व्यक्त करते हुए उनके सहयोग के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button