बालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

लायंस क्लब बैंगलोर सिटी आनंद के वर्ष 2026_27 के लिए अभिषेक बांठिया सर्व सहमति से अध्यक्ष चयनित किए गए

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग

 

लायंस क्लब बैंगलोर सिटी आनंद के वर्ष 2026_27 के लिए अभिषेक बांठिया सर्व सहमति से अध्यक्ष चयनित किए गए । लायंस क्लब बेंगलुरु सिटी आनंद द्वारा आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में मुख्य अतिथि लायंस इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 317 ई पूर्व डिस्ट्रिक्ट गवर्नर शशि खुराना ने पदाधिकारी को शपथ दिलाई एवं सेवा कार्यों की सराहना की । नवनिर्वाचित अध्यक्ष अभिषेक बांठिया ने शपथ ग्रहण के साथ आगामी वर्ष में 2 मेगा स्वास्थ्य शिविर आयोजित करने तथा नम्मा पात्र परियोजना के अंतर्गत 500 जरूरतमंद परिवारों को स्टील के बर्तन उपलब्ध कराने की घोषणा की। कार्यक्रम में पूर्व अध्यक्ष सुरेश धोका ने स्वागत भाषण दिया एवं पूर्व सचिव अभिषेक बांठिया ने वर्ष 2025 -26 के सेवा कार्यों एवं गतिविधियों की विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत की। कार्यक्रम में क्षेत्रीय अध्यक्ष सोमशेखर ,जॉन चेयरमैन दीपा मंजूनाथ, विनयपा थॉमस, डिस्ट्रिक्ट चेयरमैन दिलीप कोठारी ,आनंद सकलेचा, उत्तमचंद चोपड़ा, आशीष बाफना हुकमीचंद पुंगलिया, महावीरचंद जैन ,राजेंद्र मुथा , विकास अग्रवाल, दिशा चोपड़ा, आशा सिंघवी , रक्षा पोरवाल सहित सदस्यों ने भाग लिया। कार्यक्रम का अंतर्गत सर्व सहमति से चयनित अभिषेक बांठिया अध्यक्ष, राजेंद्र प्रसाद उपाध्यक्ष ,सुनील खीमसरा सचिव एवं हर्षित जैन को कोषाध्यक्ष, सहित पदाधिकारियों को अपने पद की मुख्य अतिथि द्वारा शपथ प्रदान कराई गई । उल्लेखनीय है कि बालोतरा के प्रमुख समाजसेवी सीए ओमप्रकाश बांठिया के सुपुत्र अभिषेक बांठिया लंबे समय से लायंस क्लब से जुड़े हुए हैं और वहां पर उन्होंने दो कार्यकाल तक सचिव के रूप में तथा वर्तमान में अध्यक्ष के रूप में अपने कार्य का शुभारंभ किया है।

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Related Articles

Back to top button