बालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान
विकास पुरुष विधायक श्री अरुण चौधरी जी के संकल्प से मिली ऐतिहासिक सौगात!

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग
विकास पुरुष विधायक श्री अरुण चौधरी जी के संकल्प से मिली ऐतिहासिक सौगात!
बालोतरा शहर के चतुर्थ फेज, पचपदरा रोड पर 33/11 KV के नए जीएसएस (GSS) की स्वीकृति हुई
यह सौगात पचपदरा के लोकप्रिय विधायक माननीय श्री अरुण चौधरी जी की कार्यशैली और जनता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता का परिणाम है।
विधायक श्री अरुण चौधरी जी ने पदभार संभालते ही क्षेत्र की विद्युत समस्याओं को प्राथमिकता पर रखा। उनके निरंतर प्रयासों, कुशल पैरवी और संवेदनशील नेतृत्व के कारण ही आज ऊर्जा विभाग से इस महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट को तत्काल स्वीकृति प्राप्त हुई है।
इस विकास कार्य के लिए हम माननीय श्री अरुण चौधरी जी (विधायक, पचपदरा) का विशेष आभार प्रकट करते हैं,
जिनकी सक्रियता से शहरवासियों को बिजली कटौती से राहत मिलेगी।
माननीय श्री भजन लाल शर्मा जी मुख्यमंत्री, राजस्थान एवं माननीय श्री हीरालाल नागर जी ऊर्जा मंत्री का हृदय से धन्यवाद देते हैं, जिन्होंने पचपदरा विधानसभा की इस महत्वपूर्ण आवश्यकता को समझा और इसे स्वीकृत किया।
नगर मंडल अध्यक्ष योगेश गहलोत ने बताया की यह नया जीएसएस न केवल बिजली की सुचारू आपूर्ति सुनिश्चित करेगा, बल्कि बालोतरा के औद्योगिक विकास और आम जनमानस की सुविधाओं के लिए एक मील का पत्थर साबित होगा।
विकास के पथ पर निरंतर अग्रसर, पचपदरा विधानसभा!
Subscribe to my channel


