बालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान
पूर्व विधायक मदन प्रजापत का जन्मदिन 11 जुलाई को, सेवा एवं जनकल्याण के विविध कार्यक्रम होंगे आयोजित

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग
बालोतरा। पचपदरा विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक मदन प्रजापत के जन्मदिवस के अवसर पर 11 जुलाई को सेवा, जनकल्याण और सामाजिक सरोकार से जुड़े विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर दिनभर धार्मिक, सामाजिक और जनसेवा से संबंधित गतिविधियां आयोजित होंगी, जिनमें बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं, शुभचिंतकों एवं क्षेत्रवासियों की भागीदारी रहने की उम्मीद है।
आयोजकों के अनुसार कार्यक्रम की शुरुआत पूजा-अर्चना से होगी। इसके बाद गौसेवा एवं पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। राजकीय नाहटा चिकित्सालय में भर्ती मरीजों को फल वितरित किए जाएंगे। वहीं, विशाल रक्तदान शिविर का भी आयोजन किया जाएगा, जिसमें युवाओं से स्वैच्छिक रक्तदान करने की अपील की गई है।
इसके अलावा कार्यकर्ता स्नेह मिलन कार्यक्रम आयोजित होगा, जहां कार्यकर्ताओं के साथ संवाद एवं आत्मीय मुलाकात होगी। स्नेह मनोविकास विद्यालय में अध्ययनरत दिव्यांग छात्र-छात्राओं के लिए विशेष स्नेहभोज का आयोजन भी किया जाएगा।
सायंकाल पूर्व विधायक मदन प्रजापत अपने निज निवास पर क्षेत्रवासियों, कार्यकर्ताओं एवं शुभचिंतकों से आत्मीय मुलाकात करेंगे तथा सभी का अभिवादन स्वीकार करेंगे।
आयोजकों ने क्षेत्र के सभी नागरिकों, कार्यकर्ताओं एवं शुभचिंतकों से कार्यक्रमों में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर सेवा एवं जनकल्याण के इस आयोजन को सफल बनाने की अपील की है।

Subscribe to my channel


