उत्तर प्रदेशबस्तीब्रेकिंग न्यूज़शिक्षा

बस्ती के 5 राजकीय अनुसूचित जाति छात्रावासों में प्रवेश शुरू, 31 जुलाई तक करें ऑनलाइन आवेदन

बस्ती से वेदान्त सिंह

 

बस्ती, 08 जुलाई 2026। जनपद बस्ती में समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित पांच राजकीय अनुसूचित जाति छात्रावासों में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इच्छुक छात्र-छात्राएं 31 जुलाई 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

जिला समाज कल्याण अधिकारी लालजी यादव ने बताया कि जनपद में राजकीय अनुसूचित जाति छात्रावास (नया) सिविल लाइन, राजकीय अनुसूचित जाति छात्रावास गौर तथा राजकीय अनुसूचित जाति बालिका छात्रावास बभनान में 51-51 छात्रों की स्वीकृत क्षमता है। वहीं राजकीय अनुसूचित जाति छात्रावास (पुराना) सिविल लाइन और राजकीय अनुसूचित जाति बालिका छात्रावास कम्पनीबाग, बस्ती में 48-48 छात्र-छात्राओं के प्रवेश की व्यवस्था है।

उन्होंने बताया कि शासन के निर्देशानुसार छात्रावासों की कुल स्वीकृत क्षमता में 70 प्रतिशत सीटें अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के अभ्यर्थियों के लिए तथा 30 प्रतिशत सीटें अन्य पिछड़ा वर्ग एवं सामान्य वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए आरक्षित रहेंगी। दिव्यांग छात्र-छात्राओं को प्रवेश में प्राथमिकता दी जाएगी।

प्रवेश प्रक्रिया में अभ्यर्थियों का चयन शैक्षिक योग्यता, उच्च कक्षा में अध्ययन, छात्रावास से मूल निवास की दूरी तथा अन्य निर्धारित मानकों के आधार पर किया जाएगा। यदि दो अभ्यर्थियों की योग्यता समान होती है, तो आर्थिक स्थिति को प्राथमिकता का आधार बनाया जाएगा।

जिला समाज कल्याण अधिकारी ने बताया कि वर्ष 2026-27 में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन 31 जुलाई 2026 तक छात्रावास पोर्टल https://upswdhms.upsdc.gov.in⁠� पर किए जा सकते हैं। विभाग ने पात्र छात्र-छात्राओं से समय सीमा के भीतर आवेदन करने की अपील की है।

 

Vedant Singh

Vedant Singh S/O Dr. Naveen Singh Mo. Belwadandi Po. Gandhi Nagar Basti Pin . 272001 Mob 8400883291 BG . O Positive vsvedant12345@gmail.com

Vedant Singh

Vedant Singh S/O Dr. Naveen Singh Mo. Belwadandi Po. Gandhi Nagar Basti Pin . 272001 Mob 8400883291 BG . O Positive vsvedant12345@gmail.com

Related Articles

Back to top button