उत्तर प्रदेशबस्तीब्रेकिंग न्यूज़शिक्षा

बस्ती में ओ लेवल और CCC कंप्यूटर प्रशिक्षण के लिए आवेदन शुरू, 20 जुलाई अंतिम तिथि

बस्ती से वेदान्त सिंह

 

बस्ती, 8 जुलाई। जिले के अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) के इंटरमीडिएट उत्तीर्ण बेरोजगार युवक-युवतियों के लिए रोजगारपरक ‘ओ लेवल’ एवं ‘सीसीसी (CCC)’ कंप्यूटर प्रशिक्षण कार्यक्रम के तहत ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। यह प्रशिक्षण भारत सरकार की संस्था नीलिट (NIELIT) से मान्यता प्राप्त संस्थानों के माध्यम से कराया जाएगा।

जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी ने बताया कि योजना का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर ओबीसी वर्ग के युवाओं को कंप्यूटर शिक्षा देकर रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराना है। प्रशिक्षण के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 20 जुलाई 2026 निर्धारित की गई है।

उन्होंने बताया कि आवेदन करने वाले अभ्यर्थी के माता-पिता या अभिभावक की सभी स्रोतों से वार्षिक आय 1 लाख रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए। अभ्यर्थी की न्यूनतम शैक्षिक योग्यता इंटरमीडिएट उत्तीर्ण तथा अधिकतम आयु 35 वर्ष निर्धारित की गई है।

इच्छुक अभ्यर्थी http://obccomputertraining.upsdc.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन करने के बाद उसकी हार्ड कॉपी आवश्यक दस्तावेजों के साथ 20 जुलाई 2026 को शाम 5 बजे तक जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी, बस्ती कार्यालय में जमा करनी होगी।

जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी ने पात्र युवक-युवतियों से समय सीमा के भीतर आवेदन कर योजना का लाभ उठाने की अपील की है।

 

Vedant Singh

Vedant Singh S/O Dr. Naveen Singh Mo. Belwadandi Po. Gandhi Nagar Basti Pin . 272001 Mob 8400883291 BG . O Positive vsvedant12345@gmail.com

Vedant Singh

Vedant Singh S/O Dr. Naveen Singh Mo. Belwadandi Po. Gandhi Nagar Basti Pin . 272001 Mob 8400883291 BG . O Positive vsvedant12345@gmail.com

Related Articles

Back to top button