देवेंद्रनगरब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेश
थाना देवेंद्रनगर पुलिस ने CEIR पोर्टल के माध्यम से 75 गुम मोबाइल फोन बरामद कर उनके मालिकों को लौटाए

लोकेशन=देवेंद्रनगर।मध्य प्रदेश पन्ना
संवाददाता=सुधीर अग्रवाल के साथ कैमरा मेन मुकेश रजक
*थाना देवेंद्रनगर पुलिस ने CEIR पोर्टल के माध्यम से 75 गुम मोबाइल फोन बरामद कर उनके मालिकों को लौटाए*
लगभग ₹8.50 लाख मूल्य के मोबाइल देश के विभिन्न राज्यों से ट्रेस कर किए गए बरामद
मोबाइल वापस पाकर खुश होते दिखे मोबाइल मालिक
थाना देवेंद्रनगर पुलिस ने उल्लेखनीय सफलता प्राप्त करते हुए जनवरी 2026 से जून 2026 के बीच गुम हुए 75 मोबाइल फोन (अनुमानित मूल्य लगभग ₹8.50 लाख) सफलतापूर्वक खोजकर उनके वास्तविक स्वामियों को वापस सौंप दिए।
इस अभियान में CEIR पोर्टल का प्रभावी उपयोग किया गया। पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार साइबर सेल एवं जिले के सभी थानों की साइबर हेल्पडेस्क द्वारा गुम मोबाइल संबंधी शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई की गई। थाना देवेंद्रनगर पुलिस ने CEIR पोर्टल की सहायता से उत्तर प्रदेश, हरियाणा, राजस्थान सहित मध्यप्रदेश के विभिन्न जिलों में सक्रिय मोबाइल फोनों को ट्रेस कर बरामद किया। आवश्यक वैधानिक प्रक्रिया पूर्ण करने के उपरांत सभी मोबाइल उनके वास्तविक स्वामियों को सुपुर्द किए गए।
पन्ना पुलिस द्वारा आमजन को CEIR पोर्टल के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से निरंतर जन-जागरूकता अभियान संचालित किए जा रहे हैं, ताकि अधिक से अधिक नागरिक इस सुविधा का लाभ प्राप्त कर सकें।
सराहनीय योगदान
इस सफल अभियान में थाना प्रभारी संतोष सिंह यादव, प्रधान आरक्षक शंकर प्रताप सिंह, प्रधान आरक्षक लक्ष्मी नारायण यादव, आरक्षक भूरी सिंह, आरक्षक बृजेन्द्र रैकवार, आरक्षक दिनेश सोलंकी तथा साइबर सेल पन्ना के समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों का योगदान अत्यंत सराहनीय रहा।
“पन्ना पुलिस – आपकी सुरक्षा, हमारा संकल्प।”

Subscribe to my channel


