देशबालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराजस्थान
बांठिया बने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी राष्ट्रीय विचार मंच के राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग
बालोतरा।
सामाजिक एवं राष्ट्रहित के कार्यों में सक्रिय भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य एवं श्री चम्पालाल बांठिया चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष गणपत बांठिया को डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी राष्ट्रीय विचार मंच (पंजीकृत) का राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत किया गया है।
राष्ट्रीय विचार मंच द्वारा जारी नियुक्ति पत्र के अनुसार गणपत बांठिया की सामाजिक सेवा, राष्ट्रहित के प्रति समर्पण, उत्कृष्ट कार्यशैली, प्रगतिशील सोच एवं प्रभावशाली व्यक्तित्व को देखते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा गया है। यह नियुक्ति मंच के संस्थापक एवं राष्ट्रीय मार्गदर्शक बाबू सुशील कुमार सरावगी जिंदल की अनुशंसा एवं स्वीकृति से की गई है।नियुक्ति के बाद गणपत बांठिया ने संगठन के राष्ट्रीय नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे संगठन की विचारधारा एवं उद्देश्यों के अनुरूप पूर्ण निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि राष्ट्रहित, सामाजिक समरसता, शिक्षा, सेवा एवं जनजागरण के क्षेत्र में संगठन को और अधिक सशक्त बनाने के लिए पूरे राजस्थान में कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर सक्रिय भूमिका निभाएंगे।गणपत बांठिया के प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत होने पर सामाजिक, राजनीतिक एवं विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों और शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएँ प्रेषित की हैं।

Subscribe to my channel


