बालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

बालोतरा के सेकंड अंडरब्रिज से जल निकासी का कार्य शुरू

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग

 

बालोतरा, 8 जुलाई। लगातार बारिश के कारण जलभराव से प्रभावित सेकंड अंडरब्रिज को खाली कराने का कार्य बुधवार को फिर से शुरू कर दिया गया। पूर्व प्रतिपक्ष नेता एवं भाजपा नेता मदन राज चोपड़ा ने बताया कि अंडरब्रिज से पानी निकालने के लिए मड पंप लगाया गया है और अगले 3 से 4 घंटे में पानी पूरी तरह निकालने का प्रयास किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि इस कार्य को लेकर स्थानीय विधायक, नगर अध्यक्ष एवं अन्य जनप्रतिनिधि लगातार प्रयासरत हैं। मंगलवार को भी जल निकासी का कार्य शुरू किया गया था, लेकिन अचानक दोबारा बारिश होने से काम प्रभावित हो गया। मौसम में सुधार होने के बाद बुधवार को फिर से अभियान शुरू कर दिया गया।

मदन राज चोपड़ा ने बताया कि सेकंड अंडरब्रिज पर टीन शेड लगाने का कार्य भी शुरू हो चुका है। हालांकि प्रधानमंत्री की रिफाइनरी यात्रा से जुड़े आवश्यक कार्यों के चलते ठेकेदार को कुछ दिनों के लिए वहां जाना पड़ा, जिससे यह कार्य 3-4 दिनों तक रुका रहा। अब निर्माण कार्य दोबारा शुरू कर दिया गया है।

उन्होंने कहा कि बारिश का मौसम होने के कारण प्राकृतिक परिस्थितियों के चलते कुछ कठिनाइयां आ रही हैं, लेकिन प्रशासन और जनप्रतिनिधि स्थिति सामान्य बनाने के लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने लोगों से धैर्य बनाए रखने की अपील करते हुए विश्वास जताया कि जल्द ही अंडरब्रिज पर आवागमन सुचारु हो जाएगा।

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Related Articles

Back to top button