बालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान
सिवांची मालाणी स्तरीय “श्री उत्सव” का हुआ आयोजन
जसोल महिला मंडल द्वारा "श्री उत्सव" का शानदार आयोजन

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग
जसोल :- अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल के तत्वावधान में तेरापंथ महिला मंडल जसोल द्वारा अध्यक्ष ममता मेहता की अध्यक्षता में पुराना ओसवाल भवन में सक्षम नारी विकसित समाज के अंतर्गत “श्री उत्सव” का आयोजन हुआ।
मंत्री जयश्री सालेचा ने बताया कि सामूहिक नमस्कार महामंत्र से कार्यक्रम की शुरुआत की गईं। महिला मंडल द्वारा मंगला चरण हुआ।
ममता मेहता द्वारा विशेष अतिथियों, महिला मंडल का स्वागत व अभातेमम केंद्र द्वारा चलाये जाने वाली योजनाओ के बारे जानकारी दी। पूर्व सरपंच ईश्वरसिंह चौहान ने अपने वक्तव्य में महिला मंडल को आगे बढ़ने, सक्षमता के बारे में बताया। मंत्री जयश्री सालेचा ने बताया कि जसोल के अलावा, बालोतरा, असाड़ा, टापरा से भी बहनो ने स्टाल लगाए। इस कार्यक्रम में पूर्व सरपंच ईश्वरसिंह चौहान, पूर्व बालोतरा प्रधान भगवतसिंह जसोल सहित जोधपुर संभाग के प्रभारी गौतमचन्द सालेचा, ज्ञान शाला प्रभारी डूंगरचन्द सालेचा, जसोल सभा अध्यक्ष गौतमचन्द ढेलडिया, तेयुप अध्यक्ष भरत बोकङिया, अणुव्रत समिति अध्यक्ष महावीर चन्द सालेचा सहित पदाधिकारियो व अतिथियों का विशेष आतिथ्य मिला। साथ ही तेरापन्थ महिला मंडल, जसोल ज्ञानशाला, कन्या मंडल ने भी बढ़ चढ़कर उत्साह दिखाया। कार्यक्रम का संचालन कोमल चौपड़ा ने किया एवं आभार ज्ञापन ज्ञानशाला मुख्य प्रशिक्षिका अभयमती डोसी ने किया।

Subscribe to my channel

