बालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान
प्रोफेसर डॉ. साध्वी मंगलप्रज्ञा जी का बालोतरा में भव्य प्रवेश..

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग
प्रोफेसर डॉ. साध्वी मंगलप्रज्ञा जी का बालोतरा में भव्य प्रवेश..
गुरु कृपा पूर्ण हुई इसकी परम प्रसन्नता।- प्रो.डॉ साध्वी मंगलप्रज्ञा
बालोतरा में आज आचार्य श्री महाश्रमण जी की सुशिष्या प्रोफेसर डॉ साध्वी श्री मंगलप्रज्ञाजी ठाणा5 का भव्य प्रवेश हुआ
राजेश बाफना ने बताया
साध्वी मंगलप्रज्ञा जी ने विशाल परिषद को सम्बोधित करते हुए कहा – आज गुरु निर्देशित क्षेत्र बालोतरा में पहुँच गई, इसकी मुझे परम प्रसन्नता है। गुरु आशीर्वाद और संकल्प के साथ चले, मंजिल तक पहुँच गए। लम्बा रास्ता और गर्मी का मौसम था, कल्पनातीत बात लग रही थी पर गुरु कृपा, गुरु शक्ति विघ्नहर्ता होती है। उन्होंने कहा आज बालोतरा में शुभागमन हुआ है, यह अध्यात्म, शुचिता, संकल्प,श्रद्धा, शांति और भक्ति का माध्यम है। हमारी प्रेरणा है हर व्यक्ति भीतर की पवित्रता प्रकट करने का संकल्प करें, पुरुषार्थ करें। यदि सोच में उदारता, सहयोग भाव, प्रगाढ़ श्रद्धा होती है तो विकास के शिखरों पर जा सकता है। हमें सौभाग्य से वीतराग शासन मिला है। मर्यादित अनुशासित तेरापंथ संघ में नेतृत्व करने वाले दिव्य विभूति आचार्य श्री महाश्रमण जी का नेतृत्व मिला यह हमारा सौभाग्य है।
पूरे श्रावक समाज को भिक्षु के 300 वें जन्म कल्याणक के अवसर पर सामूहिक तेले करने की विशेष प्रेरणा दी। अनेक भाई बहनों ने तेले के संकल्प किए
इससे पूर्व
प्रोफेसर डॉ साध्वी श्री मंगलप्रज्ञाजी का प्रातः 5.41बजे जसोल से विहार कर भैरव सर्कल प्रभा किशोर सिंघवी के वहां पधारे वहां पर बालोतरा से साध्वी श्री कुंदन प्रभाजी ठाणा 4 भी वहां पधारे और दोनों सिंघाड़े का मिलन अभिवादन हुआ। पश्चात साध्वी श्री मंगल प्रज्ञाजी सुबह10.05बजे नदी किनारे केसर रेस्टोरेंट से विधिवत विहार कर छतरियों के मोर्चे से तेरापंथ सभा के निर्देशन में रैली द्वारा मेन मार्ग से गांधीपुरा नवकार कॉलोनी जैन खतरगच्छ आराधना भवन में पधारे जहां तेरापंथ सभा द्वारा स्वागत अभिनंदन कार्यक्रम आयोजित हुआ।
सर्वप्रथम साध्वी श्री जी द्वारा नमस्कार महामंत्र का उच्चारण किया गया
मंगलाचरण में कन्या मंडल ने मंत्रोच्चार गीत से अभिवादन किया।
साध्वी श्री सुदर्शन प्रभाजी,साध्वी श्री राजुल प्रभाजी,साध्वी श्री चैतन्य प्रभाजी,साध्वी श्री शौर्य प्रभाजी ने सामूहिक महाश्रमण मंगल रिफाइनरी कार्यक्रम की प्रतुति ओर गीत का संगान किया।
स्वागत अभिनंदन कार्यक्रम में
तेरापंथ सभा अध्यक्ष राणमलजी फोलामेहता, महिला मंडल अध्यक्ष चंचल जी भंडारी,सभा निवर्तमान अध्यक्ष महेन्द्रजी वेद, तेयुप निवर्तमान अध्यक्ष संदीपजी रेहड़,Tpf अध्यक्ष रमेशजी भंसाली, अणुव्रत समिति अध्यक्ष जवेरीलालजी सालेचा,तेयुप द्वारा नवीन सालेचा,ज्ञानशाला ज्ञानार्थी इशिका छाजेड़ ने अपने अपने विचारों ओर भावों से स्वागत अभिनंदन की प्रतुति दी।
तेरापंथ महिला मंडल ने सामुहिक गीत के द्वारा स्वागत अभिनन्द किया।तेरापंथ सभा मंत्री मोहनजी बाफना द्वारा सभा अध्यक्ष के निर्देशानुसार ज्ञानशाला संयोजक पवनजी बालड़ के नाम की घोषणा की। साथ में सह संयोजक पवनजी ओस्तवाल,अयोध्याजी ओस्तवाल,ओर मुख्य प्रशिक्षक पिंकीजी सालेचा,सदस्य के रूप मे स्वरूप छाजेड़, कुशाल ढेलडिया के नाम की घोषणा की।बाद में कार्यक्रम में उपस्थित श्रावक समाज का आभार ज्ञापित किया।
संचालन सभा सहमंत्री राजेश बाफना ने किया

Subscribe to my channel


