बालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानरोज़गार
जसोल में तेरापंथ महिला मंडल की ‘श्री उत्सव’ प्रदर्शनी का शुभारंभ, स्वरोज़गार और महिला सशक्तिकरण को मिलेगा बढ़ावा

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग
जसोल, 5 जुलाई 2026। अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल के निर्देशन में तेरापंथ महिला मंडल, जसोल द्वारा “एक कदम स्वरोज़गार, स्वावलंबन और सशक्तिकरण की ओर” थीम पर आयोजित ‘श्री उत्सव’ प्रदर्शनी का भव्य शुभारंभ पुराने ओसवाल भवन, जसोल में किया गया। प्रदर्शनी सुबह 10 बजे से शाम 8 बजे तक आमजन के लिए खुली रही।
कार्यक्रम का शुभारंभ आचार्य श्री महाश्रमण जी की विदुषी सुशिष्या प्रोफेसर साध्वी श्री मंगल प्रज्ञा जी एवं सहवर्ती साध्वियों के मंगल सान्निध्य में हुआ। साध्वियों ने पुराने ओसवाल भवन पहुंचकर मंगल पाठ के साथ प्रदर्शनी का विधिवत उद्घाटन कराया। वर्तमान में साध्वी मंडल नए ओसवाल भवन, जसोल में विराजमान है।
प्रदर्शनी प्रभारी एवं तेरापंथ महिला मंडल की अध्यक्ष ममता गांधी मेहता तथा मंत्री जय श्री सालेचा ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। इस अवसर पर पूर्व प्रधान भगवत सिंह जसोल, पूर्व सरपंच ईश्वर सिंह चौहान, महासभा जोधपुर संभाग प्रभारी गौतमचंद सालेचा, तेरापंथ सभा अध्यक्ष गौतमचंद ढेलड़िया, ओसवाल समाज अध्यक्ष अशोक कुमार ढेलड़िया, तेरापंथ युवक परिषद अध्यक्ष भरत बोकड़िया, अणुव्रत समिति अध्यक्ष महावीरचंद सालेचा, सभा मंत्री मानकचंद संखलेचा, संगठन मंत्री जयंतीलाल जीरावला, नरेंद्र सुराणा, कन्या मंडल प्रभारी सुमन कोठारी, सह-संयोजिका हर्षिता बुरड़, अणुव्रत समिति उपाध्यक्ष प्रवीण कुमार भंसाली एवं तेयुप के पूर्व अध्यक्ष तरुण भंसाली सहित अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।
अतिथियों ने प्रदर्शनी का लोकार्पण कर विभिन्न स्टॉलों पर प्रदर्शित उत्पादों का अवलोकन किया और महिला मंडल के इस प्रयास की सराहना की। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की प्रदर्शनी से महिलाओं को स्वरोज़गार के अवसर मिलेंगे, महिला उद्यमियों को प्रोत्साहन मिलेगा, नई प्रतिभाओं को अपनी कला और उत्पाद प्रदर्शित करने का मंच मिलेगा तथा लोगों को बेहतर खरीदारी का अनुभव प्राप्त होगा।
कार्यक्रम के दौरान सभी विशिष्ट अतिथियों का दुपट्टा ओढ़ाकर सम्मान किया गया। अंत में तेरापंथ महिला मंडल की अध्यक्ष ममता गांधी मेहता ने सभी अतिथियों एवं आगंतुकों का धन्यवाद ज्ञापित किया, जबकि मंत्री जय श्री सालेचा ने आभार व्यक्त करते हुए आयोजन को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी लोगों का अभिनंदन किया।

Subscribe to my channel


