धर्मबालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर श्री धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री जी महाराज के जन्मदिवस पर बालोतरा में भव्य धार्मिक कार्यक्रम का हुआ आयोजन

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग

 

बालोतरा। श्री बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री जी महाराज के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में बालोतरा जिले में शनिवार को जबरदस्त हनुमानजी मंदिर के पास स्वर्णकार समाज भवन में भव्य धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया तथा भक्तिमय वातावरण में सुंदरकांड पाठ एवं भजन संध्या का आयोजन किया गया। साथ ही 121 दीपक के साथ केक कटिंग भी की गई

कार्यक्रम के मुख्य प्रचारक नवीन हर्ष ने बताया कि परम पूज्य महाराज पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री जी गुरुजी के जन्मदिवस को प्रत्येक वर्ष इसी प्रकार श्रद्धा, भक्ति और सेवा भाव के साथ मनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस आयोजन का उद्देश्य सनातन संस्कृति का प्रचार-प्रसार करना तथा समाज में धार्मिक एवं आध्यात्मिक जागरूकता बढ़ाना है। और उनके संकल्पों को आगे बढ़ाने हेतु कार्यों पर निरंतर प्रयास करना है

कार्यक्रम में रमेश कुमार प्रजापत, बालू दवे, नवीन हर्ष सहित उनकी पूरी टीम तथा बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। सभी ने पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री जी महाराज के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं राष्ट्र और धर्म की निरंतर सेवा के लिए मंगलकामनाएं कीं। कार्यक्रम का समापन सामूहिक आरती एवं प्रसाद वितरण के साथ हुआ।

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Related Articles

Back to top button