जम्मू कश्मीरपुंछब्रेकिंग न्यूज़व्यापारस्वास्थ्य
नशा मुक्त अभियान के तहत पूंछ में मेडिकल स्टोर्स की जांच, बिना पर्चे दवा बेचने पर सख्त चेतावनी

ब्यूरो चीफ राजेश कुमार, पुंछ
पूंछ, 3 जुलाई। जिले में चलाए जा रहे नशा मुक्त अभियान के तहत शुक्रवार को प्रोबेशनरी डीएसपी तानिया गुप्ता, थाना प्रभारी पूंछ सिटी तथा ड्रग इंस्पेक्टर विकास कुमार शर्मा ने संयुक्त रूप से शहर के विभिन्न मेडिकल स्टोर्स का निरीक्षण किया। अभियान का उद्देश्य दवा नियमों का सख्ती से पालन सुनिश्चित करना और प्रिस्क्रिप्शन दवाओं के दुरुपयोग पर रोक लगाना है।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने मेडिकल स्टोर्स के ड्रग लाइसेंस, स्टॉक रजिस्टर, खरीद-बिक्री रिकॉर्ड, प्रिस्क्रिप्शन दवाओं की उपलब्धता, एक्सपायरी दवाओं तथा सीसीटीवी कैमरों की कार्यप्रणाली की गहन जांच की।
अधिकारियों ने सभी मेडिकल स्टोर संचालकों को ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक्स एक्ट के प्रावधानों का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए। साथ ही स्पष्ट चेतावनी दी कि वैध चिकित्सकीय पर्चे (प्रिस्क्रिप्शन) के बिना किसी भी प्रकार की प्रिस्क्रिप्शन दवा की बिक्री न की जाए।
निरीक्षण दल ने कहा कि यह अभियान नशा मुक्त अभियान के अंतर्गत जिले में लगातार चलाया जा रहा है, जिसका मुख्य उद्देश्य मादक पदार्थों और दवाओं के अवैध उपयोग व बिक्री पर प्रभावी रोक लगाना तथा युवाओं को नशे की गिरफ्त से बचाना है। प्रशासन ने भविष्य में भी ऐसे निरीक्षण अभियान जारी रखने की बात कही है।

Subscribe to my channel


