बालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान
डॉक्टर दिवस पर डॉ. पूजा सिंघल का सम्मान, दिव्यांग बच्चों को कराया अल्पाहार

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग
बालोतरा 1 जून
डॉक्टर दिवस के अवसर पर वी क्लब बालोतरा द्वारा स्नेह मनोविकास विद्यालय, सवेरा बालोतरा में फिजियोथेरेपिस्ट डॉ. पूजा सिंघल को दिव्यांग बच्चों के प्रति उनकी उत्कृष्ट एवं निःस्वार्थ सेवाओं के लिए सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर वी क्लब बालोतरा जसोल की अध्यक्ष नीलम ढेलरिया , चार्टर प्रेसिडेंट रितु जिंदल,सह सचिव उर्मिला माहेश्वरी , रिजनल चेयर पर्सन खुशबू ढेलरिया, सरिता अग्रवाल उपस्थित रहीं। क्लब की ओर से विद्यालय के दिव्यांग बच्चों को अल्पाहार भी वितरित किया गया।
सवेरा संस्था के सचिव सत्यनारायण ने बताया कि डॉ. पूजा सिंघल पिछले तीन वर्षों से विद्यालय के दिव्यांग बच्चों को निःशुल्क फिजियोथेरेपी सेवाएं प्रदान कर रही हैं। उनके समर्पित प्रयासों से अनेक बच्चों के शारीरिक विकास एवं स्वावलंबन की दिशा में उल्लेखनीय प्रगति हुई है। संस्था ने उनके इस मानवीय योगदान के लिए आभार व्यक्त करते हुए सम्मानित किया।
कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों ने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की तथा समाज से दिव्यांगजनों के प्रति संवेदनशीलता और सहयोग की अपील की।

Subscribe to my channel


