देशधर्मबीकानेरब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान
मंगल भवन अमंगल हारी..सामूहिक हनुमान चालीसा- वंदे मातरम टीम

राजस्थान हेड डॉ राम दयाल भाटी
वंदे मातरम टीम सामूहिक हनुमान चालीसा का का सातवां आयोजन बहुत सारी बातो के लिए ऐतिहासिक रहा! ज्ञानेश्वर सोनी और गौरी शंकर सोनी बाप बेटे की जोड़ी ने भगवान राम के भजनों और हनुमान चालीसा पाठ का गायन मे संगीतमय कर सुनने वालों का मन मोह लिया! एक हनुमान चालीसा पाठ वंदे मातरम टीम की महिला शक्ति के द्वारा भी किया गया।
पवन पूरी करणी नगर के शिव शक्ति मंदिर में हुए इस आयोजन के आयोजक नरेंद्र खत्री के साथ मनोहर खीचड़ श्रीमती विजयलक्ष्मी मूंधरा शशांक गंगल कांतिप्रिय आहूजा आदि प्रमुख थे।
सम्मान कार्यक्रम राजस्थान राज्य शूटिंग चैंपियनशिप में दो गोल्ड मेडल विजेता रवि पारीक का सम्मान भी वंदे मातरम टीम के द्वारा किया गया! तिलक नरेंद्र खत्री द्वारा श्रीफल मुकेश जोशी द्वारा भगवान राम का दुपट्टा विजय कोचर राकेश पाल द्वारा और शॉल rss के विभाग प्रमुख टेक चंद बरड़िया के द्वारा पहना कर सम्मान किया गया!
भूटान सरकार द्वारा सेवा के लिए विशेष सम्मानित रामदयाल भाटी का स्वागत तिलक मालचंद जोशी श्रीफल विजय लक्ष्मी मूंधरा राम नाम का दुपट्टा प्रेम खत्री शिव दयाल उपाध्याय और शाल पुरुषोत्तम सुथार वीरेंद्र सिंह द्वारा पहनाकर सम्मान किया गया!
तीन सामूहिक हनुमान चालीसा के पश्चात टेक चंद बरड़िया ने अपने उद्बोधन में कहा के वंदे मातरम टीम द्वारा हनुमान चालीसा का पाठ पूरे विश्व में शांति के लिए किया जा रहा है! यह कार्य प्रशंसनीय है और हर घर में इस तरह सामूहिक बैठकर भजन भोजन दोनों होने चाहिए! उन्होंने समस्त भारत के नागरिकों के लिए भजन भोजन भूषा भवन और भाषा सभी संस्कार निर्माण वाले होने चाहिए!ये बीकानेर के लोगों के लिए मुख्य संदेश दिया।
कार्यक्रम के अंत में कामिनी विमल भोजक मैया, विजयलक्ष्मी मूंधड़ा,आशु भाटिया,सपना तिवाड़ी,सूरज राठौड़, गायत्री गिरी,दमयंती सुथार,बसंती साध,सुधा आचार्य द्वारा खड़े होकर वंदे मातरम गीत गाकर समापन किया गया!
कार्यक्रम में विजय कोचर मुकेश जोशी पुरुषोत्तम सुथार भवानी शंकर सुथार कमल सेन राकेश राकेश पाल अशोक गोड सतीश खत्री भंवरलाल लिम्बा वीरेंद्र सिंह दिलीप सिंह पवार माउथ चंदौसी आनंद जोशी शिवदयाल उपाध्याय
श्याम पारीक नवीन गोस्वामी आरव राजेंद्र रामपुरिया मूलचंद साध गोविंद राठी आदि मौजूद थे!

Subscribe to my channel


