धर्मबालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान
रोटरी क्लब बालोतरा ने किया ‘कामधेनु वंदन’, गौमाता को अर्पित किया गुड़, चारा व लापसी

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग
बालोतरा। 1 जुलाई,2026। रोटरी क्लब बालोतरा द्वारा नए रोटरी सत्र के शुभारंभ के अवसर पर ‘कामधेनु वंदन’ कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम सुबह 9:15 बजे वृन्दावन बगीची के पीछे स्थित श्री गौशाला में आयोजित इस पुनीत अवसर पर रोटरी सदस्यों ने गौवंश को गुड़, हरा चारा और लापसी का अर्पण कर जीव दया का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया।
कार्यक्रम के दौरान गौमाता की सेवा के लिए सदस्यों में भारी उत्साह देखने को मिला। क्लब के सदस्यों ने जीव दया के इस नेक कार्य के लिए अपनी ओर से व्यक्तिगत रूप से भी सहयोग (अंशदान) दिया।
इस अवसर पर उपस्थित सह प्रांतपाल राजेश सिंघल एवं सभी सदस्यों ने रोटरी क्लब बालोतरा के नवनियुक्त अध्यक्ष रोटेरियन हितेंद्र छाजेड़, सचिव रोटेरियन सी.ए. अभिषेक जिंदल और उनकी पूरी नई टीम (सत्र 2026-27) को बधाई दी और उनके सफल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं प्रेषित कीं।
उक्त सेवा कार्य में क्लब के पदाधिकारियों सहित बड़ी संख्या में सदस्यों ने अपनी सहभागिता दर्ज कराई। पूर्व सह प्रांतपाल ओम प्रकाश बांठिया ने कहा कि *कामधेनु वंदन* गौ माता की पूजा, सेवा से प्रारंभ वर्ष सतत सेवा के प्रति सक्रिय, उत्साह प्रदान करेगा।
सचिव सीए अभिषेक जिंदल ने बताया कि अध्यक्ष हितेंद्र छाजेड़ के नेतृत्व में निवर्तमान अध्यक्ष पवन गर्ग, निर्वाचित अध्यक्ष महावीर गोलेछा, उपाध्यक्ष लालचंद गोगर व भरत गोलेछा, कोषाध्यक्ष शांतिलाल हुडिया, धनराज चोपड़ा,किरण चोपड़ा, जितेंद्र माहेश्वरी, पवन माहेश्वरी, मुकेश बजारी, अभिषेक गुप्ता, रामेश्वर भैया, सुरेश गोठी, दीपक सुखनानी, जितेंद्र अतुल, प्रकाश छाजेड़, कमलेश गोलेछा, संजय सिंघवी, दीपक गुप्ता, मंगीलाल मालू, पुरुषोत्तम मालू, राजकुमार मालू, प्रवीण चोपड़ा, महेंद्र वेदमूता, अरुण गुप्ता, सुरेश सिंगल, संदीप बालड़, विकास भंसाली, महेंद्र चोपड़ा, महावीर सालेचा, महावीर बोथरा, राजेंद्र श्रीश्रीमाल, सम्पत भंडारी, विक्रम छाजेड़, राजेश श्रीमाली और विमल जैन कमल सोनी सहित अन्य रोटेरियन सदस्यों ने गौ माता को अपने हाथों से चारा, गुड, लापसी प्रदान की।

Subscribe to my channel


