उत्तर प्रदेशप्रयागराजब्रेकिंग न्यूज़राजनीति
राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा के संस्थापक श्री अलंकार अग्निहोत्री का प्रयागराज में भव्य स्वागत, संगठन विस्तार पर हुई विशेष चर्चा

राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा के संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अलंकार अग्निहोत्री जी के प्रयागराज आगमन पर युवा मोर्चा यमुनापार के जिला अध्यक्ष वासुदेव शुक्ला के नेतृत्व में पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा उनका भव्य एवं आत्मीय स्वागत किया गया।
इस अवसर पर माल्यार्पण एवं अंगवस्त्र भेंट कर राष्ट्रीय अध्यक्ष का अभिनंदन किया गया। स्वागत समारोह के उपरांत संगठन की मजबूती, सदस्यता अभियान, युवा भागीदारी तथा आगामी कार्यक्रमों को लेकर प्रदेश नेतृत्व के साथ विस्तृत एवं सकारात्मक चर्चा हुई। बैठक में संगठन को गाँव-गाँव एवं बूथ स्तर तक सशक्त बनाने की रणनीति पर विशेष रूप से विचार-विमर्श किया गया।
जिला अध्यक्ष वासुदेव शुक्ला ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अलंकार अग्निहोत्री जी का मार्गदर्शन संगठन के प्रत्येक कार्यकर्ता के लिए प्रेरणास्रोत है। उनके नेतृत्व में राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा जनहित के मुद्दों को मजबूती से उठाते हुए संगठन को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाने के लिए निरंतर कार्य करेगा।
इस अवसर पर उपस्थित सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने संगठन के विस्तार और जनसेवा के लिए पूर्ण निष्ठा एवं समर्पण के साथ कार्य करने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से उपस्थित रहे:
श्री अलंकार अग्निहोत्री – संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष, राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा
श्री विश्वदीप अवस्थी – प्रदेश अध्यक्ष
श्री आशीष तिवारी – प्रदेश अध्यक्ष युवा मोर्चा
वासुदेव शुक्ला – जिला अध्यक्ष, युवा मोर्चा (यमुनापार), प्रयागराज
जिला उपाध्यक्ष – राजकुमार यादव
जिला उपाध्यक्ष – सत्यवीर यादव
जिला महामंत्री – प्रदीप तिवारी
जिला मंत्री – चंद्रमोहन ओझा
जिला प्रवक्ता – अमित मिश्रा
जिला सचिव – सतीश कुमार सोनी
जिला मीडिया प्रभारी – देवेश शर्मा
तहसील अध्यक्ष (कोरांव) – नीरज मिश्रा
तहसील अध्यक्ष (करछना) – अरुण कुमार मौर्य
बूथ अध्यक्ष (भडेवरा) – हरे राम मिश्रा
राष्ट्रीय, प्रदेश, जिला एवं युवा मोर्चा के अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Subscribe to my channel


