उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़लखीमपुर खीरी

शहीद भारत भूषण तिवारी को न्याय दिलाने हेतु 28 जून को होगी बैठक

 

रिपोर्ट डॉ संजय पांडेय स्टेट हेड उत्तर प्रदेश

मोबाइल नंबर 7376 3261 75

लखीमपुर खीरी। शहीद भारत भूषण तिवारी के कथित फर्जी एनकाउंटर प्रकरण को लेकर 28 जून को सुबह 10 बजे पंचायत सभा घर, लखीमपुर में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की जाएगी। यह बैठक उत्तर प्रदेश ब्राह्मण समाज के तत्वावधान में आयोजित की जा रही है।

बैठक में प्रदेश स्तर के ब्राह्मण समाज के पदाधिकारी एवं प्रतिनिधि लखनऊ से पहुंचेंगे और मामले को लेकर आगे की रणनीति पर चर्चा करेंगे। कार्यक्रम में ब्राह्मण समाज के जिला अध्यक्ष लखीमपुर सहित विभिन्न सामाजिक एवं राजनीतिक संगठनों के पदाधिकारी भी मौजूद रहेंगे।

लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) लखीमपुर इकाई भी बैठक में भाग लेगी। कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाने के लिए 138 विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशी एवं लोक जनशक्ति पार्टी के जिला उपाध्यक्ष प्रमोद पांडे विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।

आयोजकों ने क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं ब्राह्मण समाज के लोगों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button