उत्तराखंडब्रेकिंग न्यूज़हरिद्वार

ऋषिकुल मैदान में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का भव्य आयोजन, मंत्री मदन कौशिक ने योग विश्वविद्यालय स्थापना की घोषणा की

 

‎ऋषिकुल मैदान में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का भव्य आयोजन, मंत्री मदन कौशिक ने योग विश्वविद्यालय स्थापना की घोषणा की

‎हरिद्वार बना योगमय: हजारों प्रतिभागियों संग राज्य स्तरीय योग दिवस समारोह सम्पन्न, कैबिनेट मंत्री व महापौर ने किया नेतृत्व

‎प्रधानमंत्री मोदी के प्रयासों से योग आज वैश्विक जनआंदोलन बना” — मदन कौशिक

‎हरिद्वार में योग विश्वविद्यालय की स्थापना होगी, योग नगरी को मिलेगा नया आयाम” — मदन कौशिक

‎योग केवल व्यायाम नहीं, स्वस्थ और समृद्ध जीवन का आधार है” — मदन कौशिक

‎विश्व के कोने-कोने में गूंज रहा है भारत का योग संदेश” — मदन कौशिक

‎21 जून 2026 अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के राज्य स्तरीय कार्यक्रम का भव्य आयोजन हरिद्वार के ऋषिकुल परिसर मैदान में किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में आयुष एवं आयुष शिक्षा मंत्री मदन कौशिक और महापौर नगर निगम हरिद्वार किरण जैसल मुख्य विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रही। कार्यक्रम का प्रारंभ भगवान धन्वन्तरि के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन कर किया गया। इसके बाद शांतिकुंज परिवार के पुरोहितों द्वारा स्वास्थि पाठ किया गया। आयुष एवं आयुष शिक्षा विभाग के अपर सचिव डॉ विजय कुमार जोगदंडे द्वारा मुख्य अतिथि आयुष एवं आयुष शिक्षा मंत्री मदन कौशिक और महापौर किरण जैसल का अंगवस्त्र भेंटकर और स्मृति चिन्ह प्रदान कर अभिनंदन किया और स्वागत उद्बोधन कर विधिवत योग अभ्यास का प्रारंभ किया गया। हरिद्वार से मुख्य कार्यक्रम समन्वयक एवं मीडिया प्रभारी डॉ अवनीश कुमार उपाध्याय ने बताया कि आयुर्वेद चिकित्सिका एवं योग विशेषज्ञ डॉ मनीषा चौहान के निर्देशन में हरिद्वार और पौड़ी के योग अनुदेशक एवं अनुदेशिकाओं विकास, योगेन्द्र कुमार, अल्का, शालू, प्रतीमा, गौरव, पुष्पा, दीपक, निकुंज उपाध्याय, अंशु राय, पंकज, महिमा, रचना, सुनील, सुनील, अदिति वर्मा, निशा रतूड़ी, राहुल गुंसाई, अरुण कुमार, मेनका आर्य द्वारा कॉमन योगा प्रोटोकॉल के अनुसार समस्त प्रतिभागियों को योग अभ्यास कराया और विशिष्ट योग का प्रदर्शन किया। इसके बाद डॉ वंदना डंगवाल के नेतृत्व में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें देवभूमि उत्तराखंड की समृद्ध परंपराओं को उकेरा गया। महापौर किरण जैसल ने अपने उद्वोधन के अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की शुभकामनाएं प्रेषित की। कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सदप्रयासों से आज दुनिया के सभी देश अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाते हैं। उन्होंने आगे कहा कि हरिद्वार में योग विश्वविद्यालय की स्थापना की जाएगी। उन्होंने सभी प्रतिभागियों को योग दिवस की बधाई दी। कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक द्वारा अपर सचिव डॉ विजय कुमार जोगदंडे, जिलाधिकारी मयूर दीक्षित, मुख्य विकास अधिकारी डॉ ललित नारायण मिश्रा, सिटी मजिस्ट्रेट हर गिरी, कुलपति प्रोफेसर अरुण कुमार त्रिपाठी, कुलसचिव डॉ शिव कुमार बरनवाल, ऋषिकुल परिसर निदेशक प्रोफेसर अनूप गक्कड़, प्रोफेसर नरेश चौधरी, संयुक्त निदेशक डॉ एम एस गुंज्याल, डॉ जी सी एस जंगपांगी, डॉ सुभाष चंद, जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ स्वास्तिक सुरेश, अधीक्षक डॉ अशोक तिवारी,डॉ देशराज सिंह, डॉ राकेश जोशी, डॉ वीरेंद्र चंद, डॉ भास्कर आनंद, डॉ अश्वनी कौशिक, डॉ विकास दुबे, डॉ दीपिका वर्मा, डॉ सुजाता, स्वामी संतोषानंद, स्वामी पशुपति नाथ, स्वामी अनंतानंद, डॉ अवनीश कुमार उपाध्याय का कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए साल ओढ़ाकर और स्मृति चिन्ह भेंटकर स्वागत किया। मंत्री मदन कौशिक ने आगे स्वयंसेवियों एवं पार्टी पदाधिकारियों प्रदेश मीडिया सह प्रभारी विकास तिवारी, वरिष्ठ समाजसेवी मुकेश सैनी, पूर्व जिला अध्यक्ष संदीप गोयल, जिला महामंत्री हीरा सिंह बिष्ट, मंडल अध्यक्ष गजेंद्र कटारिया, मंडल महामंत्री अनिमेश शर्मा, तरुण नैय्यर, विनीत जोली, मंडल महामंत्री हर्षित त्रिपाठी, मंडल महामंत्री गौरव वर्मा, ललित बजरंगी, सुशील त्यागी, मंडल अध्यक्ष सुनील सैनी, सूरज भारद्वाज, विकास गुप्ता, निशांत उपाध्याय, देवेश ममगाई, कनखल मंडल अध्यक्ष अश्विनी चौहान, चंद्र कांत मणि त्रिपाठी, डॉ रचिता त्रिपाठी उपाध्याय को अंगवस्त्र भेंटकर और स्मृति चिन्ह भेंटकर स्वागत किया। अंत में अतिथियों द्वारा चंदन, हरड़, बहेड़ा आदि औषधीय पौधों का रोपड़ किया गया। कार्यक्रम का सफल मंच संचालन योगम्बर पोली द्वारा किया गया। कार्यक्रम के सफल संचालन में जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ स्वास्तिक सुरेश एवं मुख्य कार्यक्रम समन्वयक के साथ अपर जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी हरिद्वार डॉ अतुल सिंह नेगी, डॉ नवीन कुमार दास, डॉ करुणा नेगी, डॉ पूजा राय, डॉ नावेद, डॉ किरण चौबे, डॉ पंकज चौहान, डॉ विशाल प्रभाकर, डॉ विकास जैन, डॉ विजेंद्र कुशवाहा, डॉ सतीश सिंह, डॉ विक्रम सिंह रावत, डॉ प्रदीप कुमार, डॉ सोरमी सोनकर, डॉ बीरेंद्र सिंह रावत, डॉ मनीष गुप्ता, डॉ अनीता कुकसाल, डॉ रीना भटकोटी, डॉ सुष्मिता प्रधान, केके तिवारी, डॉ रेनू सिंह, नवीन थपलियाल, नागेश्वर उनियाल, विपिन बुटोला, प्रकाश उनियाल, राजेश मैठाणी, कैलाश भट्ट, राजेंद्र मिश्रा आदि समस्त आयुर्वेदिक एवं यूनानी विभाग और ऋषिकुल फार्मेसी के कार्मिकों ने सहयोग किया।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button