खेलखैरथल- तिजाराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

राउंडल-बेसबॉल टूर्नामेंट का हुआ भव्य आगाज, खिलाड़ियों को खेल भावना से खेलने का दिया संदेश

ब्यूरो चीफ मुकेश कुमार शर्मा

 

किशनगढ़बास। क्षेत्र में आयोजित राउंडल/बेसबॉल टूर्नामेंट का शनिवार को उत्साहपूर्ण माहौल में शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि विधायक दीपचंद खैरिया ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर नेता प्रतिपक्ष विक्रम सिंह चौधरी (विक्की), पीसीसी सदस्य गिरीश डाटा एवं व्यापार समिति अध्यक्ष सर्वेश गुप्ता विशिष्ट रूप से मौजूद रहे।

उद्घाटन समारोह में अतिथियों ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया तथा खेलों को युवाओं के सर्वांगीण विकास का महत्वपूर्ण माध्यम बताया। उन्होंने कहा कि खेल अनुशासन, टीम भावना, नेतृत्व क्षमता और आपसी भाईचारे की भावना को मजबूत करते हैं। खिलाड़ियों को पूरी निष्ठा, ईमानदारी और खेल भावना के साथ प्रतियोगिता में भाग लेने का संदेश देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में वीरसिंह ढिल्लन, गुलशन कौशिक, कृष्ण चौधरी, दीपक चौधरी, योगेश गुर्जर, महेंद्र जांगिड़, निक्की प्रजापत, मुनमुन चौधरी एवं बबला यादव उपस्थित रहे। सभी अतिथियों का आयोजन समिति की ओर से स्वागत एवं सम्मान किया गया। आयोजन समिति के सदस्य आलोक गुप्ता, अंकित, गोलू सैनी, शाहरुख, मनीष, पवन, सचिन चौधरी, अनुज एवं मोहित ने अतिथियों का स्वागत करते हुए बताया कि टूर्नामेंट में विभिन्न क्षेत्रों की टीमें भाग ले रही हैं। प्रतियोगिता के माध्यम से क्षेत्र की खेल प्रतिभाओं को अपनी क्षमता प्रदर्शित करने का अवसर मिलेगा। उद्घाटन समारोह के दौरान खेल मैदान में खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों में विशेष उत्साह देखने को मिला। बड़ी संख्या में खिलाड़ी, खेल प्रेमी एवं स्थानीय नागरिक मौजूद रहे। उद्घाटन के बाद प्रतियोगिता के प्रारंभिक मुकाबले खेले गए, जिनका दर्शकों ने उत्साहपूर्वक आनंद लिया।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button