जम्मू कश्मीरपुंछब्रेकिंग न्यूज़स्वास्थ्य

धना दोहियां सथरा में दर्दनाक सड़क हादसा, एक की मौत, दो गंभीर घायल

ब्यूरो चीफ राजेश कुमार, पुंछ

 

पुंछ, 16 जून। जिले के धना दोहियां सथरा क्षेत्र में मंगलवार को हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए

प्राप्त जानकारी के अनुसार, एक मोटरसाइकिल दुर्घटना में 35 वर्षीय मोहम्मद आजम पुत्र नूर मोहम्मद की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें तत्काल उपचार के लिए राजा सुखदेव सिंह जिला अस्पताल, पुंछ भेजा गया।

स्थानीय लोगों और संबंधित अधिकारियों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। चिकित्सकों के अनुसार घायलों की स्थिति गंभीर बनी हुई है।

हादसे के कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस द्वारा जांच की जा रही है। घटना के बाद क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई और मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button