LIVE TVअपराधबीकानेरब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

मुक्ताप्रसाद नगर थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, देशी कट्टा, चार जिंदा कारतूस और धारदार चाकू सहित तीन आरोपी गिरफ्तार

राजस्थान हेड डॉ राम दयाल भाटी

 

बीकानेर, 15 जून। अवैध हथियार रखने एवं सप्लाई करने वालों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत मुक्ताप्रसाद नगर थाना पुलिस ने प्रभावी कार्रवाई करते हुए एक देशी कट्टा, चार जिंदा कारतूस तथा एक धारदार चाकू बरामद कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। तीनों मामलों में अलग-अलग प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

पुलिस महानिरीक्षक बीकानेर रेंज श्री ओमप्रकाश (आईपीएस) एवं जिला पुलिस अधीक्षक बीकानेर श्री मृदुल कच्छावा (आईपीएस) के निर्देशानुसार अवैध हथियार रखने एवं सप्लाई करने वालों के विरुद्ध अभियान चलाया जा रहा है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री चक्रवर्ती सिंह राठौड़ एवं वृत्ताधिकारी नगर श्री रोहित चौधरी (आरपीएस) के निकट पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी श्री विजेन्द्र कुमार सीला के नेतृत्व में गठित टीम ने कार्रवाई को अंजाम दिया।

14 जून 2026 को थाना टीम ने अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई करते हुए तीन व्यक्तियों को गिरफ्तार किया। आरोपी गणेश सिंह के कब्जे से एक धारदार चाकू, आरोपी अरुण विश्वास के कब्जे से एक 12 बोर देशी कट्टा तथा आरोपी नितीश पासवान उर्फ गोलू के कब्जे से चार जिंदा कारतूस (7.57 एमएम) बरामद किए गए। बरामद हथियार एवं कारतूस जब्त कर आरोपियों के विरुद्ध आर्म्स एक्ट के तहत अलग-अलग मामले दर्ज किए गए हैं।

गिरफ्तार आरोपी:

1. गणेश सिंह पुत्र शंकर सिंह राजपूत (33 वर्ष), निवासी करणी रीको एरिया, बीकानेर।

2. अरुण विश्वास पुत्र संजय विश्वास (20 वर्ष), मूल निवासी पश्चिम बंगाल, वर्तमान निवासी करणी रीको एरिया, बीकानेर।

3. नितीश पासवान उर्फ गोलू पुत्र रणजीत पासवान (20 वर्ष), मूल निवासी समस्तीपुर, बिहार, वर्तमान किरायेदार पूगल रोड ओवरब्रिज के पास, बीकानेर।

पुलिस द्वारा गिरफ्तार आरोपियों से गहन पूछताछ एवं अनुसंधान जारी है। कार्रवाई में रूपाराम, हनुमान सिंह, ललित सिंह, सतीश कुमार, छगनलाल, रविन्द्र, श्रवण, पंकज, हेमसिंह, मितेन्द्र सिंह एवं सहीराम सहित पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। इस कार्रवाई में कांस्टेबल छगनलाल की विशेष भूमिका बताई गई है।

 

Dr Ram Dayal Bhati

Editor Rajasthan Mobile Number 97848 14914

Dr Ram Dayal Bhati

Editor Rajasthan Mobile Number 97848 14914

Related Articles

Back to top button