खैरथल- तिजाराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

शहरी सेवा शिविर में 68 प्रकरणों का मौके पर निस्तारण, 11 आवारा गोवंश पकड़े गए

ब्यूरो चीफ मुकेश कुमार शर्मा

 

खैरथल-तिजारा, 15 जून। राज्य सरकार की जनकल्याणकारी पहल शहरी सेवा शिविर-2026 के तहत सोमवार को नगर परिषद खैरथल सभागार में वार्ड संख्या 09, 10, 11, 12 एवं 13 के नागरिकों के लिए शिविर आयोजित किया गया। शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान करते हुए कुल 68 प्रकरणों का निस्तारण किया गया।

शिविर में नगर परिषद खैरथल द्वारा नाम हस्तांतरण के 4 प्रकरण, घर-घर कचरा संग्रहण से संबंधित 7 प्रकरण, सड़क, नाली, चौराहा मरम्मत एवं सौंदर्यीकरण से जुड़े 2 प्रकरण, जन्म, मृत्यु एवं विवाह पंजीयन के 17 आवेदन, स्ट्रीट लाइट शिकायतों के 13 प्रकरण तथा सफाई व्यवस्था से संबंधित 6 प्रकरणों का समाधान किया गया।

अन्य विभागों की ओर से भी आमजन को राहत प्रदान की गई। जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग द्वारा 3 तथा ऊर्जा विभाग द्वारा 16 प्रकरणों का निस्तारण किया गया। शिविर में विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने उपस्थित रहकर नागरिकों की समस्याएं सुनीं और उनका मौके पर समाधान सुनिश्चित किया।

शिविर के दौरान वार्ड संख्या 09 से 13 में आवारा पशुओं एवं बंदरों की समस्या से संबंधित प्राप्त 4 शिकायतों का निस्तारण करते हुए नगर परिषद की टीम ने 11 आवारा गोवंश को पकड़कर परिषद क्षेत्र से बाहर छोड़ा, जिससे स्थानीय नागरिकों को राहत मिली। वहीं चिकित्सा विभाग द्वारा आयोजित स्वास्थ्य जांच शिविर में 30 मरीजों की स्वास्थ्य जांच कर उन्हें आवश्यक दवाइयां उपलब्ध कराई गईं।

नगर परिषद आयुक्त मुकेश शर्मा ने जानकारी दी कि 16 जून 2026 को भी वार्ड संख्या 09, 10, 11, 12 एवं 13 के लिए नगर परिषद खैरथल सभागार में शहरी सेवा शिविर आयोजित किया जाएगा। आमजन से अपील की गई है कि वे शिविर में उपस्थित होकर विभिन्न सरकारी योजनाओं एवं सेवाओं का अधिकतम लाभ प्राप्त करें।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button