बीकानेरब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

अंजुमन इंतजामिया कमेटी द्वारा मोहर्रम पर्व पर सुचारू व्यवस्थाओं को लेकर कलेक्टर और एसपी को सौंपा ज्ञापन

राजस्थान हेड डॉ राम दयाल भाटी

 

 बीकानेर। आगामी 25-26 जून को बीकानेर शहर में मोहर्रम पर्व के दौरान उचित व्यवस्था और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए ‘अंजुमन इंतजामिया कमेटी ने सोमवार को बीकानेर जिला कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा।

अंजुमन इंतजामिया कमेटी के अध्यक्ष रमजान अली कच्छावा ने प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि ज्ञापन सौंपने के दौरान  शहर काजी शाहनवाज हुसैन, पूर्व महापौर हाजी मकसूद अहमद, सैय्यद अख्तर, मौलाना अलीमुद्दीन जामी, शाकिर हुसैन चौपदार, रेहमत अली, हसन अली खिलजी और मेहबूब रंगरेज मौजूद रहे।

ज्ञापन में कमेटी की मांगे:

*सड़क मरम्मतः* जुलूस मार्गों (मोहल्ला व्यापारियान, दाऊजी रोड, चुनघरान, शीतला गेट, खटीकान, रामपुरा बस्ती, कर्बला क्षेत्र  सहित आदि जर्जर पड़ी सड़कों की मरम्मत की जाये।

*विद्युत सुधारः* जुलूस के रास्तों में झूलते हुए बिजली के तारों को कसना और ट्रांसफार्मर का मेंटिनेंस दुरुस्त किया जाए।

*साफ-सफाईः* ताजिए और अखाड़ों वाले रास्तों पर बेहतर सफाई व्यवस्था की जाए।

*सुरक्षा व्यवस्थाः* त्योहार के मौके पर पर्याप्त पुलिस जाब्ता और ड्रोन कैमरों से निगरानी कसाइयों की बारी क्षेत्र की रखी जाए।

 कच्छावा ने बताया कि मोहल्ला व्यापारियान, दाऊजी रोड, मोहल्ला भिस्तियान, डिडू सिपाहियान, चुनघरान, धोबी तलाई, शीतला गेट, खटीकान, कुचिलपुरा, रामपुरा बस्ती, छोटी बड़ी कर्बला क्षेत्र की जर्जर हालत में पड़ी सड़कों, नाली क्रॉस, लाइटों के तार ट्रांसफार्मर का मेंटिनेंस, साफ सफाई की मांग की गई।

( फोटो 01 -2 जिला कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक अंजुमन इंतजामिया कमेटी द्वारा ज्ञापन सौंपा गया।)

Dr Ram Dayal Bhati

Editor Rajasthan Mobile Number 97848 14914

Dr Ram Dayal Bhati

Editor Rajasthan Mobile Number 97848 14914

Related Articles

Back to top button