उत्तर प्रदेशबस्तीब्रेकिंग न्यूज़

विश्व रक्तदान दिवस पर ताली वादन से रक्तसंचार को करें सामान्य – सौरभ तुलस्यान

बस्ती 14जून।

*विश्व रक्तदान दिवस पर ताली वादन से रक्तसंचार को करें सामान्य – सौरभ तुलस्यान*

विश्व रक्तदान दिवस के अवसर पर जनपद में पतंजलि योग समिति, इंडियन योग एसोसिएशन, भारत स्वाभिमान समिति और विश्व संवाद परिषद के संयुक्त नेतृत्व में विभिन्न स्थानों पर आयोजित योग शिविरों में रक्त संचार के लिए विशेष योगाभ्यास का आयोजन किया गया। ओम प्रकाश आर्य जिला प्रभारी भारत स्वाभिमान समिति बस्ती ने बताया कि जिले भर के शिविरों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता फैलाते हुए विशेष सत्र आयोजित किए गए।

कार्यक्रम में योगाचार्य डॉ नवीन सिंह और गरुण ध्वज पाण्डेय ने रक्तदान के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि रक्तदान न केवल जीवन रक्षक है, बल्कि स्वास्थ्य के लिए भी अत्यंत लाभकारी है। योग शिक्षक सौरभ तुलस्यान ने ताली वादन की तकनीक पर जोर देते हुए बताया कि ताली बजाने से शरीर में रक्त का संचार सुचारू और सामान्य होता है, जो हृदय स्वास्थ्य के लिए बहुत प्रभावी है। इस अवसर पर साधक प्रेम श्रीवास्तव ने लोगों को इक्यावन तिगुनी ताली वादन करवाया।

योग शिविर को संबोधित करते हुए पतंजलि योग समिति के संरक्षक डॉ प्रवेश कुमार और जिला प्रभारी, सुभाष चंद्र आर्य ने कहा कि योग और रक्तदान दोनों ही सेवा और स्वास्थ्य के स्तंभ हैं। उन्होंने आह्वान किया कि स्वस्थ जीवन शैली के लिए निरंतर योगाभ्यास करें और समाज में रक्तदान जैसे महादान के लिए लोगों को प्रेरित करें।

इस अवसर पर योग साधकों और गणमान्य नागरिकों में प्रमुख रूप से जवाहर यादव, प्रमोद गुप्ता, राम सुभाष चौधरी, राम अचल चौरसिया, सुनील सिंह, विनोद कुमार मिश्रा, भूपेन्द्र चौधरी, मंजेश राजभर, अभिनव पाण्डेय, गणेश गुप्ता, संतोष तिवारी, डॉ. सच्चिदानंद शुक्ला, आशीष श्रीवास्तव, जितेन्द्र पाण्डेय, मंगेश राजभर, प्रेम श्रीवास्तव, बलराम तिवारी, सोनू पाण्डेय और के.डी. वर्मा सहित भारी संख्या में लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन गरुण ध्वज पाण्डेय ने किया।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button