उत्तर प्रदेशबस्तीब्रेकिंग न्यूज़
गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष महेश शुक्ला एवं सीआरओ कीर्ति प्रकाश भारती ने पेश की मानवीयता की मिसाल, सफाई कर्मियों को कराया शीतल पेयजल उपलब्ध

बस्ती से वेदान्त सिंह
बस्ती। स्वच्छ भारत मिशन के तहत नगर पालिका परिषद बस्ती द्वारा संचालित डोर-टू-डोर कूड़ा संग्रहण अभियान के दौरान मानवीय संवेदनाओं का एक सराहनीय उदाहरण देखने को मिला। मा० गौ सेवा आयोग के उपाध्यक्ष महेश शुक्ला एवं मुख्य राजस्व अधिकारी/प्रभारी अधिकारी स्थानीय निकाय बस्ती कीर्ति प्रकाश भारती ने सफाई कार्य में जुटे कर्मचारियों को शीतल पेयजल उपलब्ध कराकर उनका उत्साहवर्धन किया।
नगर पालिका परिषद बस्ती के समस्त वार्डों में प्रतिदिन नियमित रूप से डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन का कार्य किया जा रहा है। इसी क्रम में मुख्य राजस्व अधिकारी एवं स्थानीय निकाय प्रभारी कीर्ति प्रकाश भारती तथा अधिशासी अधिकारी अंगद गुप्ता मा० गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष महेश शुक्ला के आवास पर पहुंचे, जहां सफाई कर्मचारियों के प्रति सम्मान और सहयोग का संदेश देते हुए उन्हें शीतल पेयजल वितरित किया गया।
इस अवसर पर अधिकारियों ने कहा कि नगर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने में सफाई कर्मियों की महत्वपूर्ण भूमिका है। भीषण गर्मी में भी ये कर्मचारी लगातार अपने दायित्वों का निर्वहन कर रहे हैं, इसलिए इनके स्वास्थ्य और सुविधा का विशेष ध्यान रखना सभी की जिम्मेदारी है।
स्थानीय लोगों ने भी इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि सफाई कर्मियों के प्रति सम्मान और संवेदनशीलता समाज के लिए प्रेरणादायक है। इस प्रकार के प्रयास न केवल कर्मचारियों का मनोबल बढ़ाते हैं, बल्कि स्वच्छता अभियान को भी नई ऊर्जा प्रदान करते हैं।
फोटो कैप्शन: बस्ती में डोर-टू-डोर कूड़ा संग्रहण अभियान के दौरान सफाई कर्मियों को शीतल पेयजल उपलब्ध कराते मा० गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष महेश शुक्ला, मुख्य राजस्व अधिकारी कीर्ति प्रकाश भारती एवं अधिशासी अधिकारी अंगद गुप्ता।

Subscribe to my channel


