उत्तर प्रदेशदेशबस्तीब्रेकिंग न्यूज़

भारत सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर प्रबुद्ध जन संवाद कार्यक्रम हुआ आयोजित

बस्ती से वेदान्त सिंह

 

बस्ती, 10 जून।

भारत सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर “सेवा, संस्कार, सुशासन एवं सम्मान” विषयक जन-जागरूकता अभियान के अंतर्गत जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय सभागार में प्रबुद्ध जन संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष विवेकानंद मिश्र उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अनूप कुमार द्वारा मुख्य अतिथि विवेकानंद मिश्र को बुके भेंट कर स्वागत करते हुए किया गया। इसी क्रम में वरिष्ठ भाजपा नेता जगदीश शुक्ला का भी बुके देकर स्वागत किया गया।

स्वागत संबोधन में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अनूप कुमार ने कहा कि वर्तमान समय में देश शिक्षा, सुशासन और सामाजिक विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है। सरकार की योजनाओं से गरीब, युवा एवं महिलाएं सशक्त हो रही हैं तथा आमजन का शासन व्यवस्था पर विश्वास बढ़ा है। उन्होंने स्लाइड शो प्रस्तुतीकरण के माध्यम से बेसिक शिक्षा विभाग की विभिन्न योजनाओं एवं उपलब्धियों की जानकारी दी। इसमें विद्यालयों के कायाकल्प, मध्यान्ह भोजन की गुणवत्ता, शिक्षक प्रशिक्षण तथा “लर्निंग बाय डूइंग” जैसी नवाचारी शिक्षण पद्धतियों पर विशेष प्रकाश डाला गया।

मुख्य अतिथि विवेकानंद मिश्र ने अपने संबोधन में कहा कि विगत 12 वर्षों में भारत ने सेवा, सुशासन और विकास के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य किए हैं। डिजिटल इंडिया, विकसित भारत, आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर, एक्सप्रेस-वे, पर्यावरण संरक्षण तथा सांस्कृतिक विरासतों के संरक्षण जैसी अनेक योजनाओं का लाभ बिना किसी भेदभाव के समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचा है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र जब जनविश्वास और पारदर्शिता के साथ आगे बढ़ता है, तब विकास इतिहास बन जाता है।

वरिष्ठ भाजपा नेता जगदीश शुक्ला ने कहा कि शिक्षक सदैव समाज में शिक्षा एवं संस्कार के संवाहक रहे हैं और राष्ट्र निर्माण में उनकी भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है।

कार्यक्रम का संचालन एसआरजी आशीष श्रीवास्तव द्वारा किया गया। प्रबुद्ध जन संवाद कार्यक्रम में डॉ. रविनाथ त्रिपाठी, शशि दर्शन त्रिपाठी, सर्वेंद्र पांडे, वागीश पाठक, बृजेंद्र मिश्रा, सत्या पांडे, सुनील त्रिपाठी, अंगद प्रसाद पांडे, ईश्वर चंद्र पांडे, आलोक त्रिपाठी, दिव्यांश त्रिपाठी, मंगला मौर्य सहित अनेक प्रबुद्धजन उपस्थित रहे।

Vedant Singh

Vedant Singh S/O Dr. Naveen Singh Mo. Belwadandi Po. Gandhi Nagar Basti Pin . 272001 Mob 8400883291 BG . O Positive vsvedant12345@gmail.com

Vedant Singh

Vedant Singh S/O Dr. Naveen Singh Mo. Belwadandi Po. Gandhi Nagar Basti Pin . 272001 Mob 8400883291 BG . O Positive vsvedant12345@gmail.com

Related Articles

Back to top button