उत्तर प्रदेशबस्तीब्रेकिंग न्यूज़

ग्रीष्मकालीन व्यवस्थाओं का मुख्य राजस्व अधिकारी ने किया निरीक्षण, वाटर एटीएम व महिला शौचालय की व्यवस्थाएं परखी

बस्ती से वेदान्त सिंह

बस्ती। ग्रीष्मकाल के मद्देनजर आमजन को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से मुख्य राजस्व अधिकारी एवं प्रभारी अधिकारी स्थानीय निकाय श्री कीर्ति प्रकाश भारती ने नगर क्षेत्र में संचालित वाटर एटीएम एवं महिला शौचालय का निरीक्षण किया। इस दौरान उनके साथ नगर पालिका परिषद बस्ती के अधिशासी अधिकारी श्री अंगद गुप्ता भी मौजूद रहे।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने वाटर एटीएम की कार्यप्रणाली, स्वच्छता एवं पेयजल उपलब्धता की स्थिति का जायजा लिया। साथ ही महिला शौचालय में साफ-सफाई, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था तथा अन्य आवश्यक सुविधाओं की भी जांच की गई। अधिकारियों ने संबंधित कर्मचारियों को निर्देश दिए कि गर्मी के मौसम में नागरिकों को किसी प्रकार की असुविधा न हो और सभी सुविधाएं सुचारु रूप से संचालित रहें।

मुख्य राजस्व अधिकारी श्री कीर्ति प्रकाश भारती ने कहा कि ग्रीष्मकाल के दौरान पेयजल एवं स्वच्छता संबंधी व्यवस्थाओं को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को नियमित निरीक्षण करने तथा किसी भी प्रकार की कमी पाए जाने पर तत्काल सुधारात्मक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

नगर पालिका प्रशासन ने भी आश्वासन दिया कि जनसुविधाओं के रखरखाव एवं संचालन में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं बरती जाएगी तथा नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयास जारी रहेंगे।

Vedant Singh

Vedant Singh S/O Dr. Naveen Singh Mo. Belwadandi Po. Gandhi Nagar Basti Pin . 272001 Mob 8400883291 BG . O Positive vsvedant12345@gmail.com

Vedant Singh

Vedant Singh S/O Dr. Naveen Singh Mo. Belwadandi Po. Gandhi Nagar Basti Pin . 272001 Mob 8400883291 BG . O Positive vsvedant12345@gmail.com

Related Articles

Back to top button