उत्तर प्रदेशबस्तीब्रेकिंग न्यूज़

बरसात से पहले नालों की सफाई का मुख्य राजस्व अधिकारी ने किया निरीक्षण

बस्ती से वेदान्त सिंह

 

बस्ती, 10 जून 2026। आगामी मानसून को देखते हुए नगर क्षेत्र में चल रहे नाला सफाई अभियान का निरीक्षण मुख्य राजस्व अधिकारी एवं प्रभारी अधिकारी स्थानीय निकाय बस्ती कीर्ति प्रकाश भारती ने किया। उन्होंने शहर के विभिन्न क्षेत्रों में पहुंचकर नालों की सफाई व्यवस्था का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान मुख्य राजस्व अधिकारी ने नालों की सफाई कार्य की गुणवत्ता, जल निकासी व्यवस्था तथा बरसात के दौरान जलभराव की संभावनाओं को लेकर विशेष समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी प्रमुख नालों की समयबद्ध और प्रभावी सफाई सुनिश्चित की जाए, ताकि मानसून के दौरान नागरिकों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

इस अवसर पर नगर पालिका परिषद बस्ती के अधिशासी अधिकारी अंगद गुप्ता तथा अवर अभियंता (सिविल) अर्पित निगम भी उपस्थित रहे। अधिकारियों ने सफाई अभियान की प्रगति से मुख्य राजस्व अधिकारी को अवगत कराया और बताया कि शहर के विभिन्न क्षेत्रों में नालों की सफाई का कार्य युद्धस्तर पर जारी है।

मुख्य राजस्व अधिकारी ने जनसंवाद के माध्यम से स्थानीय लोगों की समस्याएं भी सुनीं और उन्हें आश्वस्त किया कि नगर क्षेत्र में स्वच्छता एवं जल निकासी व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए प्रशासन पूरी गंभीरता के साथ कार्य कर रहा है।

Vedant Singh

Vedant Singh S/O Dr. Naveen Singh Mo. Belwadandi Po. Gandhi Nagar Basti Pin . 272001 Mob 8400883291 BG . O Positive vsvedant12345@gmail.com

Vedant Singh

Vedant Singh S/O Dr. Naveen Singh Mo. Belwadandi Po. Gandhi Nagar Basti Pin . 272001 Mob 8400883291 BG . O Positive vsvedant12345@gmail.com

Related Articles

Back to top button