LIVE TVअपराधजम्मू कश्मीरपुंछब्रेकिंग न्यूज़
पुंछ पुलिस की बड़ी कार्रवाई: नशा तस्कर गिरफ्तार, चरस जैसी पदार्थ बरामद

ब्यूरो चीफ राजेश कुमार, पुंछ
पुंछ, 06 जून: जम्मू-कश्मीर को नशा मुक्त बनाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे #NashaMuktJammuandKashmirAbhiyan के तहत जिला पुलिस पुंछ ने एक और बड़ी सफलता हासिल करते हुए एक कथित नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से चरस जैसी मादक पदार्थ बरामद की गई है।
पुलिस के अनुसार, पुलिस पोस्ट सावजियां की टीम आज बटला हिल रोड पर नाका चेकिंग और गश्त कर रही थी। इसी दौरान पुलिस ने एक संदिग्ध व्यक्ति को पैदल जाते हुए देखा। पुलिस टीम को देखकर वह भागने का प्रयास करने लगा, लेकिन पुलिस कर्मियों की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई के चलते उसे मौके पर ही पकड़ लिया गया।
तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से करीब 55.14 ग्राम चरस जैसी मादक पदार्थ बरामद की गई। गिरफ्तार आरोपी की पहचान मोहम्मद फारूक पुत्र अब्दुल सुभान लोन निवासी चैंबर कनारी, सावजियां, तहसील मंडी, जिला पुंछ के रूप में हुई है।
इस संबंध में थाना में एफआईआर संख्या 73/2026 के तहत एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20 के अंतर्गत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर आगे की जांच शुरू कर दी है।
जिला पुलिस पुंछ ने कहा कि नशा तस्करों और मादक पदार्थों के कारोबार में शामिल तत्वों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा तथा ऐसे अपराधों में संलिप्त लोगों के खिलाफ कानून के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Subscribe to my channel


