बीकानेरब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराजस्थान
रौबीलों ने की आमजन से मतदान की अपील
स्वीप टीम ने मोहता चौक में रौबीलों से किया संवाद, लोकतंत्र के पर्व में सक्रिय भागीदारी का किया आह्वान

राजस्थान हेड डॉ राम दयाल भाटी
बीकानेर, 06 सितंबर। नगरीय निकाय चुनाव 2026 के तहत मतदाता जागरूकता अभियान के अंतर्गत रविवार को मोहता चौक में रौबीलों द्वारा मतदान की अपील कार्यक्रम आयोजित किया गया।जिला निर्वाचन अधिकारी श्री निशांत जैन और स्वीप प्रभारी व सीईओ जिला परिषद श्रीमती शैलजा पांडे के निर्देशन में स्वीप टीम ने मोहता चौक के पास बीकानेर के प्रसिद्ध रौबीलों श्री गिरधर व्यास, श्री अनिल बौड़ा सहित अन्य रौबीलों से संवाद किया और उनसे आमजन को मतदान के लिए प्रेरित करने की अपील की।
स्वीप सह प्रभारी एवं पीआरओ श्री सुरेश बिश्नोई ने कहा कि बीकानेर के रौबीलों की पहचान प्रदेशभर में है और वे अपनी विशिष्ट राजस्थानी वेशभूषा एवं व्यक्तित्व के कारण आमजन के बीच विशेष प्रभाव रखते हैं। ऐसे में रौबीलों द्वारा मतदान के लिए की जाने वाली अपील मतदाता जागरूकता के लिहाज से काफी प्रभावी साबित होगी। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक पात्र मतदाता का मतदान करना आवश्यक है।
पर्यटन विभाग के सहायक निदेशक श्री महेश व्यास और स्वीप के सह समन्वयक श्री गोपाल जोशी एवं ने रौबीलों से संवाद करते हुए स्वीप गतिविधियों और मतदाता जागरूकता कार्यक्रमों की जानकारी दी। उन्होंने रौबीलों से आग्रह किया कि वे अपने प्रभाव और विशिष्ट पहचान के माध्यम से आमजन को मतदान के महत्व का संदेश दें तथा आगामी नगरीय निकाय चुनाव में अधिकाधिक मतदान के लिए प्रेरित करें।
इस अवसर पर स्वीप टीम के श्री प्रशांत जोशी, श्री रामकिशन सहित अन्य कार्मिक उपस्थित रहे।

Subscribe to my channel


