*चोरी के 9 से अधिक मामलों में वांछित बदमाश सहित 03 अभियुक्त गिरफ्तार, चोरी का सोने-चांदी का जेवरात व नकदी बरामद*
*दिनांक: 04 जून 2026*
थाना ईसानगर पुलिस टीम ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक खीरी, डॉ0 ख्याति गर्ग एवं अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी खीरी के कुशल निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी धौरहरा के निकट पर्यवेक्षण में चोरी के लगातार हो रहे मामलों पर सख्त कार्रवाई करते हुए एक बड़े गिरोह को धर दबोचा है। आज दिनांक 04.06.2026 को थानाध्यक्ष ईसानगर के नेतृत्व में पुलिस टीम ने थाना ईसानगर, थाना खमरिया एवं थाना धौरहरा क्षेत्र में हुई चोरियों के संबंध में दर्ज विभिन्न मुकदमों में वांछित अभियुक्त सुनील यादव को बहद ग्राम सिरसी से गिरफ्तार किया है। उसके साथ चोरी के माल को खरीदने और छुपाने वाले दो अन्य अभियुक्तों मोनिस एवं हर्षित रस्तोगी को भी चोरी के माल सहित गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त सुनील यादव पर थाना ईसानगर, खमरिया एवं धौरहरा में 9 चोरी के मामले पहले से दर्ज हैं। इसके अलावा उसके विरुद्ध एक बलात्कार (पॉक्सो एक्ट) सहित अन्य गंभीर मामले भी दर्ज हैं। मोनिस एवं हर्षित रस्तोगी चोरी के माल को खरीदने और छुपाने (रिसीवर) के काम में संलिप्त थे। सभी अभियुक्तों को संबंधित मुकदमों में चोरी के माल सहित गिरफ्तार कर मा0 न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां से उन्हें जिला जेल लखीमपुर खीरी भेज दिया गया।
_*गिरफ्तार अभियुक्तगणः-*_
1. सुनील यादव पुत्र अवतारी, निवासी ग्राम खमरिया, थाना खमरिया, जनपद खीरी (उम्र लगभग 25 वर्ष)
2. मोनिस पुत्र मुन्ना अंसारी, निवासी ग्राम श्यामलालपुरवा, कस्बा एवं थाना खीरी (उम्र लगभग 26 वर्ष)
3. हर्षित रस्तोगी पुत्र राजेश रस्तोगी, निवासी ग्राम बसहिया, थाना खमरिया, जनपद खीरी (उम्र लगभग 28 वर्ष)
_*बरामदगी:*_
• 01 जोड़ी सोने का झुमका
• 01 जोड़ी सोने की कान की बाली
• 02 मंगलसूत्र (पीली धातु)
• 02 नाक की बाली (पीली धातु)
• 02 नाक की कील (पीली धातु)
• 01 मांग टीका (पीली धातु)
• 03 जोड़ी पायल (सफेद धातु)
• 01 कमर की करधनी (सफेद धातु)
• 01 जोड़ी हाथ का फूल (सफेद धातु)
• 05 जोड़ी बिछुवा
• नकदी: ₹69,000 (उनहत्तर हजार रुपये)
_*आपराधिक इतिहास अभियुक्त सुनील यादव*_
1. मु0अ0स0 143/2026 धारा 305(a)/331(4)/317(4) बीएनएस थाना ईसानगर जनपद खीरी
2. मु0अ0स0 190/2026 धारा 305(a)/331(4)/317(4) बीएनएस थाना ईसानगर जनपद खीरी
3. मु0अ0सं0 182/2026 धारा 305(a)/331(4)/317(4) बीएनएस थाना ईसानगर जनपद खीरी
4. मु0अ0सं0 178/2026 धारा 305(a)/331(4)/317(4) बीएनएस थाना ईसानगर जनपद खीरी
5. मु0अ0सं0 125/2026 धारा 305(a)/331(4)/317(4) बीएनएस थाना ईसानगर जनपद खीरी
6. मु0अ0सं0 74/2026 धारा 305(a)/331(4)/317(4) बीएनएस थाना ईसानगर जनपद खीरी
7. मु0अ0सं0 168/26 धारा 305(a)/331(4)/317(4) बीएनएस थाना धौरहरा जनपद खीरी
8. मु0अ0सं0 168/26 धारा 305(a)/331(4)/317(4) बीएनएस थाना खमरिया जनपद खीरी
9. मु0अ0सं0 161/26 धारा 305(a)/331(4)/317(4) बीएनएस थाना खमरिया जनपद खीरी
10. मु0अ0सं0 194/2026 धारा 109(1) बीएनएस थाना ईसानगर जनपद खीरी
11. मु0अ0सं0 71/2024 धारा 363/366/376 भादवि व ¾ पाक्सो एक्ट थाना खमरिया जनपद खीरी