जम्मू कश्मीरपुंछब्रेकिंग न्यूज़
जम्मू-कश्मीर के पुंछ में आकस्मिक गोली चलने से सैनिक घायल

ब्यूरो चीफ राजेश कुमार, पुंछ
मेंढर/जम्मू, 4 जून: जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले के एक अग्रिम क्षेत्र में ड्यूटी के दौरान एक सेना का जवान अपनी सर्विस राइफल से गलती से गोली चल जाने के कारण घायल हो गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
अधिकारियों के अनुसार, यह घटना बुधवार रात मेंढर के बोलनाई सेक्टर में हुई।
घायल जवान को सेना के अधिकारियों ने तुरंत मौके से निकाला और उपचार के लिए राजौरी के अस्पताल में भर्ती कराया। अधिकारियों ने बताया कि जवान का इलाज जारी है।

Subscribe to my channel


