उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़लखीमपुर खीरी

मात्र 4 माह में 71% विवेचनाओं का निस्तारण, खीरी पुलिस ने 4017 मामलों का किया निपटारा

 

रिपोर्ट: डॉ. संजय पांडेय, स्टेट हेड उत्तर प्रदेश

मोबाइल: 7376326175

लखीमपुर खीरी, 04 जून 2026। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक खीरी डॉ. ख्याति गर्ग के कुशल नेतृत्व एवं निर्देशन में जनपद में लंबित विवेचनाओं के त्वरित निस्तारण को लेकर चलाए जा रहे विशेष अभियान के सकारात्मक परिणाम सामने आए हैं। खीरी पुलिस ने मात्र चार माह की अवधि में 71 प्रतिशत से अधिक विवेचनाओं का सफलतापूर्वक निस्तारण कर उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है।

पुलिस विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, 06 फरवरी 2026 से 31 मई 2026 तक चलाए गए अभियान के दौरान लंबित एवं नवीन प्राप्त विवेचनाओं के शीघ्र निस्तारण के लिए लगातार अर्दली रूम आयोजित किए गए तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

आंकड़ों के अनुसार 06 फरवरी 2026 से पूर्व कुल 2015 विवेचनाएं लंबित थीं, जबकि 06 फरवरी 2026 से 31 मई 2026 के बीच 3658 नई विवेचनाएं प्राप्त हुईं। इस प्रकार कुल 5673 विवेचनाओं पर कार्यवाही की गई। इनमें से 4017 विवेचनाओं का निस्तारण कर लिया गया, जो कुल मामलों का 71 प्रतिशत से अधिक है। वर्तमान में 1656 विवेचनाएं लंबित हैं, जिनके शीघ्र निस्तारण के लिए अभियान जारी है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. ख्याति गर्ग ने कहा कि लंबित विवेचनाओं को कम करने तथा आमजन को त्वरित न्याय दिलाने के उद्देश्य से यह अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा। उन्होंने सभी पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को गुणवत्तापूर्ण विवेचना और समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button