बीकानेरब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

गौमय से बना भाजपा प्रतीक चिन्ह केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल को भेंट

राजस्थान हेड डॉ राम दयाल भाटी

 

बीकानेर। जिला उद्योग संघ सभागार में प्रसार (पब्लिक रिलेशंस एंड एलाइड सर्विसेज एसोसिएशन ऑफ राजस्थान) द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय जनसंपर्क सम्मान समारोह के दौरान एक विशेष अवसर देखने को मिला। कार्यक्रम में गौ धन मित्र के प्रबंधक महेंद्र जोशी ने केंद्रीय कानून एवं न्याय मंत्री तथा बीकानेर सांसद अर्जुन राम मेघवाल एवं बीकानेर पश्चिम विधायक जेठानंद व्यास को गौमय (गोबर) से निर्मित भारतीय जनता पार्टी का प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।

इस अवसर पर महेंद्र जोशी ने गौ आधारित उत्पादों के महत्व एवं पर्यावरण संरक्षण में उनकी उपयोगिता पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों ने गौमय से निर्मित इस अनूठी कलाकृति की सराहना की और इसे स्वदेशी एवं पर्यावरण हितैषी पहल बताया।

महेंद्र जोशी ने इस सम्मान समारोह में गौ धन मित्र को यह अवसर प्रदान करने के लिए प्रसार के अध्यक्ष हरिशंकर आचार्य (जनसंपर्क अधिकारी) का आभार एवं धन्यवाद व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन समाज में सकारात्मक संदेश देने के साथ-साथ स्थानीय नवाचारों और गौ आधारित उत्पादों को बढ़ावा देने का कार्य करते हैं।

राज्य स्तरीय जनसंपर्क सम्मान समारोह में जनसंपर्क, मीडिया एवं सामाजिक क्षेत्र से जुड़े अनेक गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति रही।

Dr Ram Dayal Bhati

Editor Rajasthan Mobile Number 97848 14914

Dr Ram Dayal Bhati

Editor Rajasthan Mobile Number 97848 14914

Related Articles

Back to top button