खैरथल- तिजाराब्रेकिंग न्यूज़भिवाड़ीराजस्थानस्वास्थ्य

एक टक्कर ने उजाड़ा परिवार, पति की मौत, पत्नी आईसीयू में जिंदगी की जंग लड़ रही।

ब्यूरो चीफ मुकेश कुमार शर्मा

 

खैरथल तिजारा, भिवाड़ी।

एक टक्कर ने उजाड़ा परिवार, पति की मौत, पत्नी आईसीयू में जिंदगी की जंग लड़ रही।

भिवाड़ी में शुक्रवार शाम भिवाड़ी में हुए दर्दनाक सड़क हादसे ने एक परिवार की खुशियां पलभर में छीन लीं।

तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार संजीव कुमार की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनकी पत्नी सीमा गंभीर रूप से घायल होकर अस्पताल के आईसीयू में भर्ती हैं।

जानकारी के अनुसार, हरियाणा के धारूहेड़ा स्थित हीरो कंपनी में कार्यरत संजीव कुमार अपनी पत्नी के साथ मॉल में खरीदारी के लिए जा रहे थे।

इसी दौरान एक तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और कार भी पलट गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार सवार लोग घायल दंपति को सड़क पर तड़पता छोड़ मौके से फरार हो गए।

संजीव की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि सीमा की दोनों टांगों में गंभीर फ्रैक्चर हुआ है और उनकी हालत चिंताजनक बनी हुई है।

घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल भिजवाया।

मृतक के बेटे विनीत कुमार की शिकायत पर कार चालक और वाहन मालिक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।

पुलिस ने वाहन की पहचान कर ली है और आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button