ब्रेकिंग न्यूज़भिवाड़ीराजस्थानस्वास्थ्य
परशुराम चौक पर मौत की टक्कर: रॉन्ग साइड ट्रैक्टर ने छीनी अमन की जिंदगी, दो दोस्त अस्पताल में भर्ती

ब्यूरो चीफ मुकेश कुमार शर्मा
भिवाड़ी।
शहर के परशुराम चौक पर शुक्रवार शाम रॉन्ग साइड से आ रहे एक ट्रैक्टर ने तीन युवकों की जिंदगी बदल दी। हादसे में 18 वर्षीय अमन केशरी की मौत हो गई, जबकि उसके दो दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गए। इनमें से एक युवक को गंभीर हालत में अलवर रेफर किया गया है।
जानकारी के अनुसार अमन अपने दो दोस्तों के साथ बाइक पर सवार होकर जा रहा था। तभी रॉन्ग साइड से आए तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और तीनों युवक सड़क पर जा गिरे। अमन को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
मृतक के भाई अभन केशरी ने बताया कि अमन परिवार की उम्मीदों का सहारा था। हादसे की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। वहीं स्थानीय लोगों ने रॉन्ग साइड चलने वाले भारी वाहनों पर सख्त कार्रवाई की मांग उठाई है।
पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और दुर्घटना के लिए जिम्मेदार वाहन व चालक की तलाश की जा रही है।

Subscribe to my channel


