उत्तर प्रदेशबस्तीब्रेकिंग न्यूज़

जनसहभागिता से शुरू हुआ कुवांनो नदी जीर्णोद्धार अभियान, पगारे घाट पर हुई सफाई

बस्ती से वेदान्त सिंह

 

बस्ती, 29 मई 2026। जनसहभागिता के माध्यम से कुवांनो नदी के जीर्णोद्धार अभियान के तहत विकास खंड रामनगर की ग्राम पंचायत नरकटहा स्थित पगारे घाट पर अभियान की शुरुआत की गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में ब्लॉक प्रमुख रामनगर यशकांत सिंह तथा विशिष्ट अतिथि जिला पंचायत सदस्य सुभाष यादव एवं खंड विकास अधिकारी राजेश कुमार सिंह उपस्थित रहे। अतिथियों ने घाट पर साफ-सफाई कर अभियान का शुभारंभ किया।

इस अवसर पर उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए ब्लॉक प्रमुख यशकांत सिंह ने कहा कि नदियां भारतीय संस्कृति और सभ्यता की अमूल्य धरोहर हैं। जिस प्रकार मानव शरीर में धमनियां रक्त का संचार करती हैं, उसी प्रकार नदियां जीवनदायिनी बनकर जल प्रवाह को निरंतर बनाए रखती हैं। उन्होंने कहा कि इतिहास गवाह है कि प्राचीन काल की अधिकांश महान सभ्यताएं और बड़े नगर नदियों के किनारे ही विकसित हुए हैं।

उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति में नदियां केवल जल स्रोत नहीं, बल्कि आस्था, चेतना और भावनाओं का प्रतीक हैं। मानवता और सभ्यता के संरक्षण में उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा है। वर्तमान समय में नदियां अपने मूल स्वरूप को खोती जा रही हैं, जलस्तर में लगातार गिरावट आ रही है और विभिन्न कारणों से नदियां प्रदूषित हो रही हैं।

ब्लॉक प्रमुख ने लोगों से आह्वान करते हुए कहा कि एक जिम्मेदार नागरिक होने के नाते हम सभी का नैतिक दायित्व है कि अपनी प्राकृतिक धरोहरों का संरक्षण करें और उन्हें नष्ट होने से बचाएं। कुवांनो नदी को पुनः अविरल और स्वच्छ बनाने के लिए जनसहभागिता के माध्यम से जीर्णोद्धार कार्य किया जाएगा। उन्होंने सर्व समाज के लोगों से इस अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की।

कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी रामनगर मंडल अध्यक्ष गिरजेश यादव, महामंत्री गिरजेश मिश्रा, प्रदीप सिंह, सुरेश पाण्डेय, रामशंकर गुप्ता, रामचंदर, रिसव सिंह, रमेश सिंह, वीर श्रीवास्तव, ग्राम प्रधान नरकटहा वीरेन्द्र कुमार चौधरी तथा ग्राम पंचायत सचिव शिवनंदन त्रिपाठी सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रीय नागरिक उपस्थित रहे।

Vedant Singh

Vedant Singh S/O Dr. Naveen Singh Mo. Belwadandi Po. Gandhi Nagar Basti Pin . 272001 Mob 8400883291 BG . O Positive vsvedant12345@gmail.com

Vedant Singh

Vedant Singh S/O Dr. Naveen Singh Mo. Belwadandi Po. Gandhi Nagar Basti Pin . 272001 Mob 8400883291 BG . O Positive vsvedant12345@gmail.com

Related Articles

Back to top button