उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़लखीमपुर खीरी

बकरीद पर्व के दृष्टिगत जनपद में व्यापक सुरक्षा व्यवस्था

 

रिपोर्ट डॉ संजय पांडेय स्टेट हेड उत्तर प्रदेश

मोबाइल नंबर 7376 3261 75

 जनपद खीरी दिनांक 28.05.2026‼️🚔

*बकरीद पर्व के दृष्टिगत जनपद में व्यापक सुरक्षा व्यवस्था*

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक खीरी, डा0 ख्याति गर्ग द्वारा बकरीद (ईद-उल-अजहा) पर्व को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराने हेतु व्यापक सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक खीरी द्वारा जनपद के समस्त क्षेत्राधिकारी, थाना प्रभारी एवं पुलिस बल को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं । पर्व के दृष्टिगत जनपद के संवेदनशील क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है तथा लगातार भ्रमण एवं पैदल गश्त की जा रही है । सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स की सतत निगरानी की जा रही है, जिससे किसी भी प्रकार की भ्रामक अथवा आपत्तिजनक पोस्ट पर तत्काल कार्यवाही की जा सके । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक खीरी द्वारा जनपदवासियों से अपील की गई है कि आपसी भाईचारा एवं सौहार्द बनाए रखें तथा किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें । किसी भी संदिग्ध गतिविधि अथवा समस्या की सूचना तत्काल स्थानीय पुलिस अथवा डायल 112 पर दें । जनपद पुलिस सभी नागरिकों को बकरीद पर्व की शुभकामनाएं देते हुए शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित पर्व मनाने की अपील करती है ।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button