उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़लखीमपुर खीरी
थाना कोतवाली सदर क्षेत्रान्तर्गत नवनिर्मित पुलिस चौकी गढ़ी का भव्य उद्घाटन

रिपोर्ट डॉ संजय पांडेय स्टेट हेड उत्तर प्रदेश
मोबाइल नंबर 7376 3261 75
*खीरी पुलिस*
*थाना कोतवाली सदर क्षेत्रान्तर्गत नवनिर्मित पुलिस चौकी गढ़ी का भव्य उद्घाटन*
*दिनांकः-27.05.2026*
जनपद लखीमपुर खीरी के थाना कोतवाली सदर क्षेत्र में स्थित नव निर्मित पुलिस चौकी गढ़ी का आज भव्य उद्घाटन वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक खीरी डॉ. ख्याति गर्ग द्वारा किया गया। इस अवसर पर मा0 सदर विधायक श्री योगेश वर्मा, अपर पुलिस अधीक्षक श्री पवन गौतम, एएसपी/क्षेत्राधिकारी सदर श्री विवेक तिवारी विशेष रूप से उपस्थित रहे। उद्घाटन समारोह के दौरान पुलिस अधीक्षक डॉ. ख्याति गर्ग ने कहा, “नवनिर्मित पुलिस चौकी गढ़ी जनपद की कानून-व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने, आम जनता को त्वरित पुलिस सेवाएं उपलब्ध कराने तथा अपराध पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। यह चौकी स्थानीय नागरिकों की सुरक्षा, शांति-व्यवस्था तथा उनके किसी भी प्रकार के संकट में तुरंत सहायता सुनिश्चित करेगी।”


Subscribe to my channel


